
libra characteristics woman: तुला राशि की महिलाओं की विशेषताएं
Libra Characteristics Woman: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र में 12 राशियां होती हैं, हर राशि के लोगों में कुछ खास गुण दोष होते हैं। आज जानते हैं तुला राशि की महिलाओं के व्यक्तित्व की विशेषताओं के बारे में, किसी महिला या पुरुष की सूर्य राशि व्यक्तित्व को दिखाती है और इसे जन्म की तारीख, समय और स्थान से जाना जा सकता है। यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच हुआ है तो आपकी सूर्य राशि तुला होगी।
वहीं मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व चंद्र राशि करती है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है, वही राशि चंद्र राशि कहलाती है। तुला चंद्र राशि के लोगों का नाम रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते से शुरु होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि की महिलाएं लड़ाई और झगड़े से बचती हैं। इसलिए आस-पास के लोगों को सहज बनाने की कोशिश करती रहती हैं। ये चाहती हैं कि उनके इर्द गिर्द के लोगों में कोई गलतफहमी न पैदा हो। इसी गुण के कारण अक्सर इन्हें मध्यस्थ की भूमिका सौंपी जाती है।
शांत और सहानुभूति की प्रवृत्ति इन्हें सभी पक्षों की बात सुन कर सभी के हित में समाधान निकालने की क्षमता देती है। ये प्रायः शांत, समझदार, जिम्मेदार और मेहनती होती हैं। ये जो पाना चाहती हैं उसे पाकर ही दम लेती हैं। इसके लिए इन्हें किसी सहारे की जरूरत नहीं होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि की महिलाएं राशि चक्र की महिलाओं में सबसे बुद्धिमान, आकर्षक और मिलनसार होती हैं। ये अपने सभी रिश्तों में शांति और सद्भाव बनाए रखने की कोशिश करती हैं।
तुला राशि की महिलाएं बुद्धिमान होने के साथ, विनम्र और मीठी बातें करने वाली होती हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक और मनोरम होता है। खास बात यह है कि ये अच्छी श्रोता होती हैं और इनका रवैया लोगों को प्रसन्न रखता है। इनका रचनात्मक और कलात्मक कौशल लक्ष्यों को पाने के लिए नई परियोजनाओं और नए विचारों के साथ मददगार बनता है।
तुला राशि की महिलाएं काफी बातूनी होती हैं, और जो मन में आता है, उसे बोलने से नहीं झिझकती। इसलिए इन्हें चैटरबॉक्स कह सकते हैं। तुला राशि की महिलाएं लक्जरी और सुंदरता पर पैसा खर्च करना पसंद करती हैं।
Updated on:
16 Jun 2025, 12:12 PM IST
Published on:
16 Jun 2025, 11:43 AM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.