अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ नंबर बेहद भाग्यशाली होते हैं, उदाहरण के लिए 111, 222, 333 या 11:11 जैसे नंबर, इन्हें एंजल नंबर कहा जाता है। यदि ये एंजल नंबर आपको घड़ी के समय, गाड़ी के नंबर प्लेट, घर का पता और डिजिटल क्लॉक, बिल और कार्ड्स आदि के रूप में बार-बार नजर आते हैं तो इसका संकेत है कि आपके अच्छे दिन आने वाले हैं। उदाहरण के लिए आपकी नजर घड़ी की तरफ जाती है और घड़ी का कांटा 11.11 पर है तो आप तैयार हो जाइये यह आपकी किस्मत चमकने का साइन है।
क्योंकि अंक ज्योतिष की मानें तो अंक 11 धैर्य, समझदारी, संवेदनशीलता और धर्म-कर्म का प्रतीक है। इस 11 नंबर को दो बार देखना बहुत अधिक शुभ और भाग्य चमकने का संकेत है। वहीं इस अंक डेट को नई शुरुआत के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है, दान पुण्य में भी 11 संख्या का ध्यान रखा जाता है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष में 11:11 का और महत्व।