
Worship lord Shiva
Maha Shivaratri 2025: महाशिवरात्रि भगवान शिव की अनंत महिमा और असीम कृपा का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूजा करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इस दिन लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और शिव मंत्रों का जाप करते हैं, जिससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri) पर यदि राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो भगवान शिव की असीम कृपा मिल सकती है, जिससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है। पंडित सतीश चंद्र ने राशि अनुसार महादेव को खुश करने के लिए कुछ उचित उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप शिव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
मेष राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए शिव जी का गुड़ और दही से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही लाल गुलाल भी शिव जी को अर्पित करें।
वृषभ राशि के जातकों को भगवान शिव की पूजा में दही, शक्कर, चावल, सफेद चंदन का इस्तेमाल करना चाहिए। शिव जी पर सफेद रंग के फूल चढ़ाएं।
मिथुन राशि के जातकों को भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही इस राशि के लोग बिल्वपत्र चढ़ाने से भी लाभ प्राप्त करते हैं।
कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव का घी से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर कच्चा दूध, आंकड़े के फूल और दही चढ़ाकर पूजा करें। मावे से बनी मिठाई का भोग लगाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
सिंह राशि के जातक महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शिव जी का गुड़ के जल से अभिषेक करें। इसके साथ ही शिव मंत्र का जाप भी करें।
कन्या राशि के लोग भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें भांग और पान अर्पित करें। साथ ही शिवलिंग पर बिल्व पत्र और फल चढ़ाएं।
तुला राशि के जातकों को भगवान शिव का अभिषेक दही, शहद और इत्र से करना चाहिए। साथ ही भगवान शिव के सहस्रनामों का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही रूद्राष्टक का पाठ भी करें।
धनु राशि के जातकों को शीघ्र भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए हल्दी वाले दूध से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही बेसन से बनी मिठाई का भोग चढ़ाएं।
मकर राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए जल से अभिषेक करना चाहिए। शिवलिंग पर नीले रंग के फूल चढ़ाकर दीपक जलाकर पूजा करें।
कुंभ राशि के जातकों को तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। आप जल में सफेद तिल मिलाकर भी शिव जी का अभिषेक कर सकते हैं।
मीन राशि के जातकों को भगवान शिव का केसर युक्त दूध से जलाभिषेक करना चाहिए। साथ ही रावण रचित शिव तांडव का पाठ भी करें।
Updated on:
21 Feb 2025 10:27 pm
Published on:
21 Feb 2025 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
