
Mahashivratri 2023 Puja According To your Zodiac शिव पूजा Shiv Pujaऔर शिव को प्रसन्न करने का सबसे बड़ा और उत्तम दिन है महाशिवरात्रि का पर्व। इस बार यह 18 फरवरी शनिवार को यानी कल मनाया जाएगा।
जयोतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक यदि इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव की पूजा अर्चना करें, तो वह आपसे प्रसन्न होंगे और आप पर सदैव अपनी कृपा बरसाएंगे। राशि अनुसार शिव जी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। घर में शांति का वास रहता है।
दरअसल हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह है, उसी आधार पर यदि भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजों से पूजा की जाए, तो वह जल्द ही प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं आपकी राशि के हिसाब से आपको किस तरह शिव जी की पूजा करनी चाहिए...
Mahashivratri 2023 Puja According To your Zodiac अपनी राशि के अनुसार ऐसे करें शिव पूजा
मेष : मेष राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा बेलपत्र, लाल फूल, लाल चंदन से करनी चाहिए।
वृष: वृष राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर दूध मिश्रित जल से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए और शिव जी को चमेली के फूल अर्पित करने चाहिएं।
मिथुन : महाशिवरात्रि पर मिथुन राशि के लोगों को धतूरा, भांग और दही मिश्रित जल से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। वहीं उनके पंचाक्षर मंत्र 'ओम नम: शिवाय' का जाप करना चाहिए।
कर्क : कर्क राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन गाय के दूध में भांग मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए। साथ ही चंदन का इत्र भी शिव जी को अर्पित करना चाहिए।
सिंह : महाशिवरात्रि के दिन सिंह के लोगों को लाल फूल से शिव पूजा करनी चाहिए। साथ ही घी का दीपक जलाकर शिव चालिसा का पाठ करना चाहिए।
कन्या : कन्या राशि के लोगों को शिव जी की पूजा बेलपत्र, भांग, धतूरा, काले तिल और गंगाजल से करना चाहिए। वहीं पंचाक्षर मंत्र 'ऊं नम: शिवाय' का जाप करना चाहिए।
तुला : इस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन गाय के दूध में मिश्री मिलाकर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। जल में सफेद चंदन डालकर भी शिवजी का अभिषेक कर सकते हैं।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर शिव जी को बेलपत्र, लाल गुलाब चढ़ाकर पूजा करनी चाहिए। वहीं 'शिव रुद्राष्टक' का पाठ करना चाहिए।
धनु : इस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा पीले फूल, गुलाल आदि से करनी चाहिए। साथ ही शिव जी को खीर का भोग लगाएं।
मकर : महाशिवरात्रि पर मकर राशि के लोगों को शिव जी की पूजा धतूरा, भांग और फूल से करनी चाहिए।
कुंभ : महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि के लोगों को शिव जी को फूल और गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए।
मीन : मीन राशि के लोगों को गन्ने के रस, केसर, पीले फूल और पंचामृत से शिव की पूजा करनी चाहिए।
Updated on:
18 Feb 2023 11:18 am
Published on:
17 Feb 2023 01:24 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
