हिन्दू धर्म में संकटमोचन हनुमान जी को सारी विपत्तियों का नाश करने वाला माना गया है। साथ ही मंगलवार के दिन हनुमान जी को पूजने और उनकी आराधना करने का भी विशेष महत्व होता है। जिस तरह हनुमान जी ने श्री राम के कष्टों को दूर करने में एक ख़ास योगदान दिया था, उसी प्रकार भक्तजन मंगलवार के दिन कुछ उपायों द्वारा महाबली हनुमान को प्रसन्न करके अपने दुखों को दूर कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कुछ प्रभावकारी उपायों के बारे में जिन्हें मंगलवार के दिन अपनाकर आप अपने संकटों को दूर कर सकते हैं...