
इस बार फरवरी का महीना ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल फरवरी में एक साथ कई ग्रहों की स्थिति बदल रही है। कुछ ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं तो कोई ग्रह अस्त और कोई उदय होगा। ग्रहों की इस स्थिति के बदलाव के साथ अंकों के योग संयोग का प्रभाव भी हर व्यक्ति पर पड़ेगा। इधर फरवरी में देश का बजट और लव का फेस्टिवल वैलेंटाइन्स डे भी रहेगा। ऐसे में अंक शास्त्र के हिसाब से किस अंक के लिए फरवरी का महीना कितना रोमांचक होने वाला है, पत्रिका.कॉम में बता रही हैं एस्ट्रोलॉजिस्ट और न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता...
मूलांक 1
जो काम पिछले दिनों या महीनों से अधूरे पड़े हैं, वे इस महीने में पूरे होंगे। बिजनेस करने वालों के लिए यह महीना लाभकारी होगा। थोड़ी मानसिक उथल-पुथल रहगी इसलिएए मन को संयमित रखें। नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो खुशखबरी मिलने वाली है। इस दिशा में अपने प्रयास और तेज कर दें। जो बिजनेसमेन या वीमेन कोयला तथा माइंस से जुड़े हैं, उनके लिए यह पूरा महीना मुनाफे वाला साबित होगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो नस-नाड़ी से जुड़ी समस्याएं हर दो-तीन दिन के अंतराल पर आपको परेशान कर सकती है। बेहतर यह होगा कि इन समस्याओं को अनदेखा न करते हुए हर शनिवार और मंगलवार के दिन देवी सूक्त का पाठ करें।
मूलांक 2
इस महीने आप में वाणी और बुद्धि का अद्भुत समन्वय विकसित होगा। संभव है कि आपकी इस क्षमता से आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिले और आप आर्थिक रूप से या किसी विशेष पद का लाभ प्राप्त करें। पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा। दक्षिण दिशा की यात्रा या दक्षिण दिशा से आए किसी व्यक्तिसे आर्थिक लाभ की उम्मीद बनती दिख रही है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अपना ध्यान रखें, आपको संक्रमण की आशंका है।
मूलांक 3
इस माह आप अपनी मंजिल को पाएंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का दबाब कुछ अनावश्यक कार्यों पर पड़ सकता है, लेकिन काफी बुद्धिमत्ता के साथ आप इस परिस्थिति को नियंत्रित कर पाने में सफल होंगे। सरकारी कर्मियों के लिए प्रमोशन के साथ ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। दूर प्रदेश में रह रहे मित्र अथवा संबंधियों के साथ फिर से सकारात्मक संपर्क स्थापित होंगे। विवाह के निर्णय में चली आ रही ऊहापोह की स्थिति समाप्त होगी। रोजगार के इच्छुक युवाओं को महीने के अंतिम कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो ब्लड प्रेशर और मधुमेह के रोगी अपना विशेष ख्याल रखें।
मूलांक 4
अपनी वाणी और गुस्से पर पूरे माह आपको नियंत्रण रखना चाहिए। ऐसे व्यवहार से आपका लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस करने वालों को सोच-समझ कर निर्णय लेने होंगे। दांपत्य जीवन में छोटी छोटी बातों पर तकरार हो सकती है। आपकी मानसिक स्थिति खिन्न हो सकती है। हाई बीपी और मधुमेह से जुड़ी समस्याएं महीने के अंत मेंं बढ़ सकती हैं। ध्यान और प्राणायाम जैसे यौगिक उपाय आपके स्वास्थ्य और आपकी मानसिक शांति के लिए कारगर साबित होंगे।
मूलांक 5
जो परेशानियां चल रही थीं वे इस महीने में सामान्य हो जाएंगी। नए लोगों के संपर्क में आने से आय के नए माध्यम बनेंगे। 7 से 19 तारीख का समय आपके लिए विशेष अनुकूल रहेगा। समय की इस अवधि का लाभ लें और अपने प्रयासों में तेजी लाएं। सेहत की बात करें तो यह महीना आपके लिए अनुकूल ही साबित होने वाला है, पुराने जटिल रोगों से पीडि़त व्यक्तियों को इस महीने राहत मिलने वाली है। इस महीने की पूर्णिमा की तिथि को सत्यनारायण स्वामी की कथा से आपको विशेष लाभ मिलेगा।
मूलांक 6
इस महीने आपके अंक का महीने के अंक के साथ जबरदस्त तालमेल बन रहा है। अंकों का यह तालमेल पूरे महीने आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखेगा। इसके कारण आप बड़े से बड़े काम को भी इस महीने में अंजाम दे पाएंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। नए सिरे से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। माइनिंग, ट्रांसपोर्ट और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह महीना बहुत लाभ वाला साबित होगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह महीना कोई खुशखबरी देने वाला है। इस महीने शेयर और सट्टे के काम से बचें। भारी नुकसान हो सकता है। सेहत की बात करें तो पूरे महीने नस नाड़ी और वायु जनित परेशानियां हो सकती हैं।
मूलांक 7
परेशानियां खत्म होंगी। नए लोगों के संपर्क में आने से आय के नए स्रोत खुलेंगे। 12 से 22 तारीख का समय आपके लिए विशेष अनुकूल साबित होगा। समय की इस अवधि का लाभ लें और अपने प्रयासों को और भी तेज कर दें। आर्थिक रूप से ये महीना आपके लिए कुछ विशेष साबित होने वाला है। किसी पुराने कर्ज से इस महीने के अंत तक आपको छुटकारा मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर शिकायत सुनने को मिल सकती है। प्रेम प्रसंग से जुड़े मामलों में मधुरता आएगी और वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी खत्म होगी। सेहत की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
मूलांक 8
इस महीने औरों की लापरवाही से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आंतरिक अभिव्यक्ति प्रकट करने की आपकी यह क्षमता आपके बिगड़े हुए संबंधों को भी इस महीने प्रगाढ़ और मधुर बनाएगी। अपने वरीष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। आपकी कार्यक्षमता अपने चरम पर होगी। संतान पक्ष की ओर से इस महीने के बीच में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में आ रही अनावश्यक खटास आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में तनाव से बचें। शिक्षण संबंधी कार्यों में भी विशिष्ट सफलता प्राप्ति के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए महीने के अंत तक शुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी बाधाएं महीने के अंत में मानसिक रूप से विचलित कर सकती हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को कार्य क्षेत्र पर प्रशंसा के साथ नए अवसर भी मिलेंगे। सेहत के दृष्टिकोण से रक्त एवं उच्च रक्तचाप संबंधी समस्या परेशान कर सकती हैं।
मूलांक 9
इस महीने धर्म के क्षेत्र में अनायास आपका रुझान बढ़ सकता है। इससे पूरे महीने मन शांत और केंद्रित महसूस होगा। बिजनेस में उन्नति होगी और नौकरी पेशे से जुड़े लोग पदोन्नति हो सकती है। मातृ पक्ष से लगाव बढ़ेगा। लेकिन पितृ पक्ष से मनमुटाव हो सकता है। प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले आपके जीवन में उत्साह और उमंग के भर देंगे। पुराने दोस्तों से अनायास हुए आर्थिक लाभ से कोई पुराना रुका हुआ काम निकल सकता है। व्यापारियों के लिए यह महीना मुनाफा देने वाला साबित होगा। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए भी यह महीना बेहतरीन साबित होगा। नई ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता जरूर मिलेगी। शेयर और सट्टे के काम से बचें, अन्यथा इससे संबंधित भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। वायु जनित रोग परेशान कर सकते हैं।
Updated on:
28 Jan 2023 02:15 pm
Published on:
28 Jan 2023 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
