
ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह और राशि का अपना महत्व अपना विशेष बिंदु माना गया है। यही वो बिंदु है, जिससे वो राशि और ग्रह नियंत्रित होते हैं। इसीलिए इस बिंदु को उस राशि या ग्रह का रिमोर्ट कंट्रोल कहा जा सकता है। ऐसे में यदि उस राशि का रिमोट कंट्रोल यानी मुख्य बिंदु से संबंधित एक या कुछ चीजों को घर में रख लिया जाए तो, जीवन की सभी मुश्किलें काफी हद तक आसान हो जाएंगी। ये सामान्यत: साधारण वस्तुएं ही होती हैं। लेकिन राशि के हिसाब से बेहद कीमती और अद्भुत चमत्कार दिखाने वाली साबित होती हैं। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है, कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिनका सीधा संबंध आपकी राशि से है। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं अपनी राशि के हिसाब से किन चीजों को घर में रखने से आपका सौभाग्य जागेगा, आपकी आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होने लगेंगे। सेहत सुधरेगी।
राशिनुसार घर में रखें ये चीजें
मेष - इस राशि के लोगों को तांबे की प्रतिमा या सिन्दूर भरा मिट्टी का दीपक घर में रखना चाहिए।
वृष - इस राशि के लोगों को घर के मंदिर में दक्षिणावर्ती शंख रखना चाहिए।
मिथुन- इस राशि के लोगों को कांच के पात्र में क्रिस्टल बॉल रखनी चाहिए।
कर्क- इस राशि के लोगों को सीप और कौडिय़ां घर में रखनी चाहिए।
सिंह- इस राशि के लोगों को लाल वस्त्र या लाल वस्त्र में लिपटी सुपारी घर में रखनी चाहिए।
कन्या- इस राशि के लोगों को जनेऊधारी शिव जी का पत्थर घर में रखना चाहिए।
तुला- इस राशि के लोगों को श्री यंत्र रखना चाहिए।
वृश्चिक- इस राशि के लोगों को शीशी या कांच के बर्तन में गंगाजल रखना चाहिए।
धनु- इस राशि के लोगों को गोमती चक्र या पंचमुखी रुद्राक्ष घर में रखना चाहिए।
मकर- इस राशि के लोगों को घोड़े की नाल घर में रखनी चाहिए।
कुंभ- इस राशि के लोगों को सफेद पत्थर की मूर्ति घर में रखना चाहिए।
मीन- इस राशि के लोगों को समुद्री नमक या नमक का ढेला घर में रखना चाहिए।
Published on:
28 Jan 2023 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
