ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध के मेष राशि में होने से वृषभ राशि वालों को कामकाज में औसत परिणाम मिलेंगे। इस समय आपके खर्च अचानक बढ़ जाएंगे। इससे आपको परेशानी होगी, अभी तक जो बचत किए हुए हैं, उसे भी खर्च करना पड़ सकता है। इससे आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। परिवार में किसी सदस्य की बीमारी के इलाज पर भी धन खर्च हो सकता है। आपको अपने प्रेम जीवन में कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। आपको कुछ दिनों के लिए अपने जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है। यदि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखते हैं तो आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इस समय किसी और के झगड़े में न पड़ें तो अच्छा। सेहत में भी गिरावट आ सकती है।