5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल में राशि के हिसाब से दें गिफ्ट, आपके साथ ही उपहार लेने वाले को भी मिलेगा सौभाग्य

ज्योतिष के मुताबिक अगर आप राशि के हिसाब से किसी को गिफ्ट देते हैं, तो यह आपके जीवन में भी समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है। तो क्यों न इस बार आप राशि के हिसाब से आपके अपनों को गिफ्ट करें। इस लेख में जानें किस राशि को देने चाहिए किस तरह के गिफ्ट...

4 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Dec 28, 2022

zodiac_gift_idea.jpg

भोपाल। अगर आप भी आपके अपनों को सरप्राइज गिफ्ट देने का मौका ढूंढ़ते रहते हैं। और इस नए साल में भी आप एक बार फिर आपके अपनों के लिए गिफ्ट देने की तैयारी कर रहे हैं। तो पहले इस लेख को जरूर पढ़ लें। दरअसल ज्योतिष में गिफ्ट देने के भी नियम बताए गए हैं। ज्योतिष के मुताबिक अगर आप राशि के हिसाब से किसी को गिफ्ट देते हैं, तो यह आपके जीवन में भी समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है। तो क्यों न इस बार आप राशि के हिसाब से आपके अपनों को गिफ्ट करें। इस लेख में जानें किस राशि को देने चाहिए किस तरह के गिफ्ट...

लाल रंग के गिफ्ट

अगर किसी की राशि मेष है, तो आप उन्हें लाल रंग की मूर्ति, कपड़े, गैजेट्स गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी, प्यार बढ़ेगा। दरअसल मेष राशि वालों के लिए लाल रंग शुभ माना गया है।

ये भी पढ़ें:नए साल में कुछ नई आदतें बनाने का लें संकल्प, जाग जाएगी किस्मत

ये भी पढ़ें: 1 जनवरी को बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन देवताओं की पूजा से पूरा साल बीतेगा जीवन खुशहाल

नीले रंग के गिफ्ट

- अगर किसी की राशि वृष या वृषभ है, तो आप उन्हें इस नए साल में नीले रंग के वस्त्र, फूल आदि उपहार में दे सकते हैं। इससे कुंडली में आपका और गिफ्ट लेने वाले दोनों का शुक्र मजबूत होगा।

- इस नए साल में वृश्चिक राशि के लोगोंको नए साल पर लाल रंग के फूल या फिर भारत के वीर सपूतों की पुस्तकें गिफ्ट करें। इससे उनमें पराक्रम का भाव जागेगा। उनके साहस में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें: अपनी राशि के हिसाब से पहने ये रत्न, रातों-रात जाग उठेगा सोया भाग्य

ये भी पढ़ें: इन अक्षरों से होते हैं जिनके नाम, भाग्यशाली होते हैं ये लोग, अचानक चमकती है इनकी किस्मत

हरे रंग का गिफ्ट

- मिथुन राशि वाले लोगों को गिफ्ट करने जा रहे हैं, तो हरे रंग का पेन, लगेज बैग या किताब गिफ्ट दी जा सकती है। इससे इनके जीवन में सौभाग्य की वृद्धि होगी। मां सरस्वती की कृपा भी बनी रहेगी।

- अगर आप मकर राशि वालों को गिफ्ट करने जा रही हैं, तो नीले रंग की कोई वस्तु जैसे कॉफी मग, बेडशीट, की-रिंग आदि दे सकते हैं। ये उपयोग में ली जाने वाली चीजे हैं। इससे आप दोनों पर शनि देव की कृपा बरसेगी।

- अगर आप कुंभ राशि वाले को गिफ्ट करने जा रहे हैं, तो नीले रंग का रुमाल, नीले बैंड वाली घड़ी, पर्स, वस्त्र गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

ये भी पढ़ें: नए साल में यह एक उपाय, आपको हर काम में देगा सफलता, बन जाएगा मनचाहा कॅरियर

ये भी पढ़ें: नए साल 2023 में ग्रहों का बड़ा फेर-बदल, कुछ बदलेंगे चाल भी, पढ़ें आपकी राशि में आ रहा है कौन सा ग्रह

पीले रंग का गिफ्ट

- धनु राशि के लोगों को आप नए साल 2023 में गिफ्ट देना चाहते हैं, तो उन्हें पीले रंग की मिठाई या फिर भगवद्गीता उपहार में दे सकते हैं। इससे इनके जीवन में स्थिरता आएगी। इन्हें धन लाभ होगा और वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा।

- मीन राशि वाले लोगों को सोने से बनी चीज गिफ्ट कर सकते हैं। पीला रंग इस राशि वालों के लिए बेहद शुभ होता है। इसके ज्यादा से ज्यादा उपयोग से इस राशि के लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें: मां लक्ष्मी की तरह हर पत्नी को करना चाहिए ये एक काम, जागेगा सौभाग्य, बढ़ती रहेंगी खुशियां

ये भी पढ़ें:12 जनवरी 2023 से इन राशियों पर मेहरबान होने वाली है लक्ष्मी, इस ग्रह के उदय होने से चमकेगी किस्मत

सोना-चांदी का गिफ्ट

- अगर आप कर्क राशि के लोगों को न्यू ईयर 2023 पर गिफ्ट देने जा रही हैं, तो आप उन्हें चांदी का कोई आइएट गिफ्ट कर सकते हैं। इससे कुंडली में दोनों का चंद्रमा मजबूत होगा। साथ ही मानसिक शांति भी मिलेगी।

- जिसे गिफ्ट देना है अगर उनकी राशि सिंह है, तो नए साल में आप उन्हें सोना गिफ्ट कर सकते हैं। या फिर तांबे से बनी सूर्य की मूर्ति भी दे सकते हैं। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी और धन लाभ मिलेगा।

- कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। ऐसे में इन्हें नए साल में गणपति की तस्वीर या मूर्ति गिफ्ट करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी। बुद्धि का विकास भी होगा।

- तुला राशि के लोगों को नए साल पर सौंदर्य से जुड़ी कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से आप दोनों का ऐश्वर्य और तेज बढ़ेगा।