30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां लक्ष्मी की तरह हर पत्नी को करना चाहिए ये एक काम, जागेगा सौभाग्य, बढ़ती रहेंगी खुशियां

शास्त्रों में कहा गया है कि जिस व्यक्ति पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है, वह संसार के हर सुख को पा लेता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा उपाय जिसे करने से पत्नी अपने साथ ही अपने घर वालों के लिए भी सौभाग्य के दरवाजे खोल सकती है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 24 Dec 2022, 6:38 PM IST

maa_laxmi_ko_khush_karne_ke_upay.jpg

भोपाल। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। इन्हीं की कृपा से व्यक्तिको जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति होती है। यहां आपको बता दें कि मां लक्ष्मी विष्णु प्रिया भी हैं। यही वजह है कि माता लक्ष्मी हमेशा भगवान विष्णु के साथ वैकुण्ठ धाम में ही विराजती हैं। मान्यता यह भी है कि भगवान विष्णु और धन की देवी लक्ष्मी दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। एक तरफ श्रीहरि विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना जाता है, तो वहीं देवी लक्ष्मी को सृष्टि का संचालक माना जाता है। इसीलिए शास्त्रों में कहा गया है कि जिस व्यक्ति पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है, वह संसार के हर सुख को पा लेता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा उपाय जिसे करने से पत्नी अपने साथ ही अपने घर वालों के लिए भी सौभाग्य के दरवाजे खोल सकती है। आपने अक्सर धार्मिक तस्वीरों में देखा होगा कि मां लक्ष्मी हमेश विष्णु जी के चरणों के पास ही बैठी नजर आती है। लेकिन कभी यह नहीं सोचा कि आखिर मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के चरणों में बैठती क्यों है? जानने के लिए जरूर पढ़ लें ये खबर आपके भी काम आएगी...

ये भी पढ़ें:नए साल में कुछ नई आदतें बनाने का लें संकल्प, जाग जाएगी किस्मत

ये भी पढ़ें: इन अक्षरों से होते हैं जिनके नाम, भाग्यशाली होते हैं ये लोग, अचानक चमकती है इनकी किस्मत

यह है पौराणिक मान्यता

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार एक बार देवर्षि नारद मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के दर्शन के लिए पहुंचे। भगवान विष्णु उस समय नींद में थे। तब नारद जी ने प्रतीक्षा करना ही उचित समझा। लेकिन उस समय नारद जी ने देखा कि मां लक्ष्मी को भगवान विष्णु के चरणों के पास बैठी हैं। अक्सर मां लक्ष्मी को भगवान विष्णु के चरणों में बैठे देख नारद जी के मन में ये सवाल आया कि आखिर माता हमेशा श्री हरि के चरणों की ओर ही ही क्यों बैठती हैं। अपने इस प्रश्न से बैचेन नारद जी खुद को रोक न सके और मां लक्ष्मी से उन्होंने यह सवाल पूछ ही लिया कि आप हमेशा श्री हरि यानी भगवान विष्णु के चरणों की ओर ही क्यों बैठती हैं?

ये भी पढ़ें:यह है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर, कहलाता है धरती का स्वर्ग

ये भी पढ़ें:12 जनवरी 2023 से इन राशियों पर मेहरबान होने वाली है लक्ष्मी, इस ग्रह के उदय होने से चमकेगी किस्मत

तब नारद जी के सवालों का जवाब देते हुए माता मुस्कराई और उन्होंने बताया कि एक स्त्री के हाथ में देव गुरु बृहस्पति का वास होता है और पुरुषों के पैर में दैत्य गुरु शुक्राचार्य वास करते हैं। ऐसे में जब मां लक्ष्मी श्री हरि के चरणों के पास बैठती हैं, तो इससे शुभता का संचार होता है और धन का आगमन भी। यही वजह है कि मां लक्ष्मी न सिर्फ श्री हरि विष्णु के चरणों के पास विराजती हैं, बल्कि भगवान विष्णु के चरण भी दबाती हैं। ऐसे में जब एक स्त्री पुरुष के चरण स्पर्श करती है तो देव और दानव का मिलन होता है और इससे धनलाभ होता है। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और सौभागय भी साथ आता है।


ये भी पढ़ें:दूर्वा के ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, कुछ दिन में ही दिखने लगेंगे ये Good Luck Symptoms

ये भी पढ़ें: अपनी राशि के हिसाब से पहने ये रत्न, रातों-रात जाग उठेगा सोया भाग्य