भोपाल। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हेें करने से व्यक्ति अपना जीवन संवार सकता है। उसके बिगड़ते काम बनने लगेंगे और आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। यहां हम आपको बताना चाहेंगे कि अगर आप भी ज्योतिषीय उपायों का सहारा लेना चाहते हैं, लेकिन मंत्र अनुष्ठान, धार्मिक कर्मकांडों या फिर ज्यादा खर्च को लेकर पीछे हट जाते हैं, तो ज्योतिषी में ऐसे भी उपाय हैं जो छोटे से हैं, लेकिन बड़े चमत्कारी हैं। ऐसा ही एक उपाय है दूर्वा का। दूर्वा आपको कहीं से भी मिल जाएगी या फिर आप इसे लाकर घर में भी किसी गमले में लगा सकते हैं। दूर्वा के कुछ उपाय आपकी रूठी किस्मत को मना लेंगे और आपके काम बनने लगेंगे। आपके घर में भी सुख-समृद्धि और शांति आने लगेगी और आपके दिन संवर जाएंगे...