30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर वालों के लिए लकी होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, पैसे बचाने की आदत से बनती हैं धनवान

Lucky Mulank: अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक के लोग रहस्यमयी होते हैं, इनके मन में क्या चल रहा है यह जानना मुश्किल होता है और इन पर नवग्रहों में शक्तिशाली ग्रह की विशेष कृपा होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 14 Sep 2023, 3:32 PM IST

mulank_8.jpg

मूलांक 8 वाली लड़कियों की पर्सनॉलिटी

Numerology: ज्योतिष की अलग-अलग विधाओं में से अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है। इसमें व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर व्यक्ति के भविष्य, व्यक्तित्व और व्यवहार का अनुमान लगाया जाता है। इसी जन्मतिथि के आधार पर मूलांक और उससे संबंधित ग्रह का निश्चय होता है और भविष्यवाणी की जाती है। उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति का जन्म 17 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 17=1+7=8 हुआ और इस अंक 8 पर शनि ग्रह का शासन हुआ। इसी तरह जिन लोगों का जन्म 8 और 26 तारीख को हुआ है, उनका भी मूलांक 8 और ग्रह शनि है तो आइये जानते हैं मूलांक 8 के लोगों का भाग्य और व्यक्तित्व

मूलांक 8 वालों की शिक्षा
ऐसे लोग जिनका मूलांक 8 होता है वे लोग प्रायः अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं, लेकिन थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। यदि ये शिक्षा के मार्ग में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने के बजाय हार मान कर बैठ जाते हैं तभी इनकी शिक्षा अधूरी सकती है।


आर्थिक स्थिति
मूलांक 8 वालों की आर्थिक स्थिति प्रायः अच्छा रहती है क्योंकि मूलांक 8 वाले लोगों में संग्रह करने की अच्छी प्रवृत्ति होती है। ये फिजूलखर्ची बिल्कुल नहीं करते। यही कारण है कि ये काफ़ी धन इकट्ठा कर लेते हैं और धनवान हो जाते हैं।


संबंध
मूलांक 8 वालों का सम्बंध मित्रों परिजनों तथा अपने भाई बहनों से सामान्य ही रहता है। पिता से मतभेद होने की संभावना रहती है। इनके मित्र भी कम होते हैं उनसे इन्हें लाभ भी कम मिलता है। मूलांक 3, 4,5, 7, 8 की ओर इनका लगाव ज्यादा रहता है।


वैवाहिक जीवन
यदि विवाह या प्रेम संबंध की बात करें तो मूलांक 8 वालों के प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते, कई बार तो ये मन ही मन में प्रेम करते रहते हैं। लेकिन मूलांक 8 वाली स्त्रियां प्रेम सम्बंधों में भी होशियारी से काम लेती हैं। प्रायः इनका विवाह देरी से होता हैं। लगभग 29-30 वर्ष की आयु में इनका विवाह होता है। गृहस्थ जीवन के सुखी होने में व्यवधान आ सकता है। परस्पर अनबन रह सकती हैं। संतान कम होती है, संतान प्राप्ति में देरी भी हो सकती है। लेकिन संतान धन संग्रह में सहयोग करती है।


करियर
यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो मूलांक 8 वाले परिश्रम और लगन के कार्यों में सफल रहते हैं, ये डॉक्टर, केमिस्ट, हार्डवेयर स्टोर, ट्रांसपोर्टर, ठेकेदार, मशीनरी पर काम करने वाले के रूप में देखे गए हैं। बीमा एजेंट, प्रिंटिंग प्रेस आदि में भी ये सफल रहते हैं, शनि का अंक होने के कारण कुछ लोग मजदूरी करते हुए भी मिल सकते हैं। यदि इनके स्वास्थ्य की बात की जाय तो मूलांक 8 वाले सामान्तः यकृत, तिल्ली, श्वसन-तंत्र , मूत्र व मल, उदर, त्वचा आदि से सम्बंधित रोग से पीड़ित हो सकते हैं।


लकी अंक और तारीख
मूलांक 8 वालों के लिए 8, 17 और 26 तारीख और बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार के दिन शुभ रहते हैं। रंगों की बात करें तो इनके लिए गहरा भूरा, काला व नीला रंग अनुकूल होते हैं।