31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये 4 नाम वाले लोगों खूब कमाते हैं पैसा, इन पर धन के देवता कुबेर सदैव रहते हैं मेहरबान

इन अक्षरों से जिन लोगों के नाम की शुरूआत होती है वे भाग्य के अत्यंत धनी होतेे हैं। कभी भी इनके जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होने का कारण ये है कि इन पर धन के देवता कुबेर हमेशा अपनी मेहरबानी बनाए रखते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 3 Jul 2023, 6:57 PM IST

name_astrlogy_for_money.png

,,

Name Astrology : आपने अनेक लोगों को अत्यधिक मेहनत करते हुए देखा होगा, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इनमें से कई सामान्य या उससे थोडा अच्छा जीवन ही जीने को मजबूर बने रहते हैं। वहीं कई ऐसे लोग भी आपके संपर्क में आए ही होंगे जो जहां कहीं भी हाथ डाले, वहीं से उनके हाथ अच्छा खासा पैसा लग जाता है। यानि कम मेहनत के बावजूद ये शानदार जीवन जीते हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि कुछ लोग किस्मत के अत्यधिक धनी होते हैं, जिसके चलते इन्हें कोई भी चीज दूसरों से जल्दी मिल जाती है।

कुल मिलाकर ये वे लोग होते हैं जो जिस किसी काम में हाथ डालते हैं, उसमें उन्हें सफलता ही मिलती है। ऐसे मे इन लोगों को पैसा कमाने के लिए भी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती।

ज्योतिष शास्त्र में नेम एस्ट्रोलॉजी अनुसार ऐसे लोगों के संबंध में नाम के अक्षर के आधार पर आप भी काफी कुछ जान सकते हैं। दरअसल पैसा कमाने में कुछ अक्षर के नाम वाले लोग अत्यंत माहिर माने जाते हैं, इसका कारण ये है कि इन पर धन के देवता कुबेर की सदैव विशेष कृपा बनी रहती है।

ऐसे समझें इन लोगों को
नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार वे लोग जिनका नाम ए (A)अक्षर से प्रारंभ होता है वो ऊंचे भाग्य वाले होते हैं। ऐसे में जीवन में कभी भी इन्हें धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पडता। कारण इन पर धन के देवता कुबेर मेहरबानी रहती हैं। ऐसे व्यक्ति एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग बुद्धिमान होने के साथ ही मेहनती भी होते हैं। अपनी इसी काबिलीयत के बदौलत ये लाइफ में खूब पैसा कमा लेते हैं।

वहीं बी (B) अक्षर से नाम की शुरुआत होने वाले लोग मेहनती के अलावा बुद्धिमान तो होते ही हैं। साथ ही ये जिस काम को भी शुरु करते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही रहते हैं। अपनी तकदीर ये खुद बनाने में विश्वास रखते हैं। जीवन मे ये खूब धन-दौलत प्राप्त करते हैं। जिसके चलते इनके जीवन में कभी सुख सुविधाओं का अभाव देखने को नहीं मिलता है।

इसके अलावा के (K) अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है, उनके जीवन में भी कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती। लाइफ में ये जमकर पैसा कमाते हैं। खूब पैसा कमाने के चलते इनकी आर्थिक स्थिति अधिकांशत: अच्छी ही रहती है। धन के देवता कुबेर की इन पर विशेष मेहरबानी रहती है। ऐसे लोग जिद्दी और जुनूनी होने के साथ ही पैसों के मामले में काफी लकी यानि भाग्यशाली भी होते हैं।

वे लोगों जिनके नाम की एन (N) अक्षर से शुरूआत होती है, ये काफी खुशमिजाज होते हैं। इसके साथ ही ये लग्जरी लाइफ जीने के साथ ही किसी भी काम में सफलता पाने के लिए जबरदस्त मेहनत करते हैं। पैसों की इनके पास कभी कमी नहीं होने के चलते इनका जीवन सदैव सुख सुविधाओं से पूर्ण रहता है।