rashi ratn : ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जन्म समय के आधार पर उसकी राशि तय होती है। हर राशि के अनुकूल कुछ रत्न होते हैं, सही रत्न पहनने से व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और उसे भाग्य का साथ मिलने लगता है। ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह से नव ग्रह बताए गए हैं, उसी तरह इन नवग्रहों के प्रतिनिधि नवरत्न भी हैं। ये रत्न हीरा, मोती, पन्ना, माणिक्य, नीलम, गोमेद, पुखराज, मूंगा और लहसुनियां हैं, इसके अलावा इनके उपरत्न भी हैं, जिनकी क्षमता थोड़ी कम होती है।