Sawan Putrada Ekadashi 2025 : सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, लेकिन यह भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास माना जाता है। और इस महीने आने वाली पुत्रदा एकादशी पर भी काफी अच्छा संयोग बन रहा है। इस साल सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 5 अगस्त, मंगलवार को रखा जाएगा। इस दिन खास बात यह है कि सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं, जो इसे और भी फलदायक बना देते हैं।