5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल 2023 में शुक्र का अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश, मिथुन समेत इन तीन राशियों को मिलेगा मालव्य राजयोग का लाभ

प्रयाग के ज्योतिषाचार्य आचार्य प्रदीप पांडे से जानें किस राशि को क्या देने वाला है शुक्र ग्रह का गोचर

4 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Dec 31, 2022

shukra_gochar.jpg

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों के परिवर्तन को विशेष महत्व दिया गया है। इसका कारण है कि इनका परिवर्तन पृथ्वी और उस पर विचरण करने वाले हर प्राणी के जीवन को प्रभावित करते हैं। ज्योतिष के मुताबिक इस नए साल में सूर्य, शनि, गुरु के साथ ही शुक्र ग्रह भी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र का यह राशि परिवर्तन 15 फरवरी 2023 को होगा। यहां आपको बता दें कि शुक्र ने हाल ही में 29 दिसंबर को राशि परिवर्तन किया है। अब वह 22 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके 24 दिन बाद शुक्र 15 फरवरी को अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर नजर आएगा। किसी राशि पर अच्छा तो, किसी राशि पर बुरा प्रभाव हो सकता है।

पहले जाने कुंडली में शुक्र
जैसे किसी जातक की कुंडली में गुरु का उच्च होना जरूरी होता है, वैसे ही शुक्रका प्रबल होना भी काफी शुभ फल देता है। शुक्र ग्रह को धन का कारक माना जाता है, इसके अलावा विवाह आदि से जुड़े कार्यों में भी शुक्र ग्रह का ठीक होना बेहद जरूरी होता है। यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है तो, शादी में देरी भी हो सकती है। शुक्र के उच्च होने से जातक का रहन-सहन प्रभावित होता है। वहीं संगीत, कला, साहित्य जैसे विषयों में भी जातक को प्रसिद्धि प्राप्त होती है। किसी व्यक्ति के चरित्र का गठन भी शुक्र ही करते है।

शुक्र के गोचर से बन रहा है मालव्य राजयोग
शुक्र ग्रह को वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख, कला- संगीत और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। 15 फरवरी को शुक्रगोचर से मालव्य राजयोग बन रहा है, जिसका असर 3 राशियों पर सीधा होगा और उनको इस साल आकस्मिक धन लाभ और तरक्की दिलाने वाला साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति 2023 के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, चमक जाएगी आपकी किस्मत

ये भी पढ़ें:शुक्रवार की रात कर लें ये एक काम, सालभर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा


मिथुन राशि को मिलेगा नई नौकरी का ऑफर

शुक्र गोचर के बाद बन रहे मालव्य राजयोग से मिथुन राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा और आकस्मिक धन लाभ होगा। इसके साथ ही नई जॉब का प्रस्ताव भी मिल सकता है। इसके अलावा वर्कप्लेस पर आपके काम की प्रशंसा होगी। आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। इसके अलावा प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: वृषभ राशि वालों को करनी चाहिए शैल मल्लिकार्जुन की पूजा, यहां जानें आपको किस ज्योतिर्लिंग का मिलेगा आशीर्वाद

ये भी पढ़ें: 2 जनवरी का बनने जा रहा है यह शुभ योग, संतान प्राप्ति के लिए जरूर कर लें ये काम

कन्या राशि वालों को मिलेगी सफलता
मालव्य राजयोग से कन्या राशि के जातकों को पारिवारिक और आर्थिक दोनों ही स्तरों पर लाभ के योग बन रहे हैं। कन्या राशि वालों को वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा और अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलेगा। इसके अलावा पार्टनरशिप में काम शुरू करने के योग बन रहे हैं। यह पाटनरशिप आपके लिए लाभदायक रहेगी।

धनु राशि वालों को मिलेगा प्रॉपर्टी का सुख
नए साल में शुक्र का यह गोचर धनु राशि वालों को वाहन और प्रॉपर्टी का सुख देगा। क्योंकि शुक्र गोचर के बाद बन रहे मालव्य राजयोग से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। धनु राशि वालों को माता का सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वालों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिलने के योग। वहीं व्यापारी हैं तो यह आपके बिजनेस के विस्तार का समय है।

साल 2023 में कब-कब होगा शुक्रका राशि परिवर्तन
- 22 जनवरी 2023 को दोपहर 04 बजकर 03 मिनट पर मकर राशि से निकलकर शुक्र कुंंभ राशि में गोचर करेंगे।
- 15 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 12 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे।
-12 मार्च 2023 को सुबह 08 बजकर 37 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे।
- 6 अप्रैल 2023 को सुबह शुक्र 11 बजकर 10 मिनट पर सुबह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
- 2 मई 2023 को शुक्र दोपहर 02 बजे वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
- 30 मई 2023 को रात 07 बजकर 51 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।
- 7 जुलाई 2023 को शुक्र सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
- 7 अगस्त 2023 को शुक्र सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर कर्क राशि में वक्री चाल में प्रवेश करेंगे।
- 2 अक्टूबर 2023 को शुक्र दिन में 1 बजकर 18 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
- 3 नवंबर 2023 को शुक्र सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे।
- 30 नवंबर 2023 को दिन में 1 बजकर 14 मिनट पर शुक्र कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे।
- इसके बाद 25 दिसंबर 2023 को सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

ये भी पढ़ें:नए साल के पहले दिन यानी रविवार को कर लें ये उपाय, साल भर मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद
ये भी पढ़ें:नए साल 2023 में आपके साथ हो रहा है कुछ ऐसा, तो समझ लें आपके घर आ रही हैं मां लक्ष्मी
ये भी पढ़ें:14 जनवरी 2023 को चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, इस राशि को मिलने वाला है Surya Gochar का बड़ा लाभ