31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल के पहले दिन यानी रविवार को कर लें ये उपाय, साल भर मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद

इस बार नया साल रविवार यानी सूर्य देव के दिन से शुरू होने जा रहा है। इसलिए इस पूरे साल 2023 पर सूर्य देव का जबरदस्त प्रभाव रहने वाला है। सूर्य के तेज और प्रताप से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। बिगड़ते काम बनने लगते हैं। इसलिए आपको भी सूर्य देव को प्रसन्न करने के साथ ही इस नए साल की शुरुआत करनी चाहिए। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है कुछ ऐसे ही उपाय, जिनसे प्रसन्न होकर सूर्य देव सालभर आप पर अपनी कृपा बरसाते रहेंगे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 31 Dec 2022, 11:52 AM IST

sunday_tips.jpg

भोपाल। नए साल के जश्न के लिए सभी तैयार हैं। पूरे जोश और उत्साह से नई उम्मीदों के साथ हर कोई नए साल 2023 का स्वागत करेंगे। वहीं आज आप नए साल के स्वागत के साथ ही नए साल में बेहतर कल बनाने को लेकर नए संकल्प भी ले रहे हैं। माना जाता है कि नए साल की शुरुआत यदि देवी-देवताओं की पूजा के साथ की जाए, तो पूरा साल उनकी कृपा आप पर बरसती रहेगी। इस बार नया साल रविवार यानी सूर्य देव के दिन से शुरू होने जा रहा है। इसलिए इस पूरे साल 2023 पर सूर्य देव का जबरदस्त प्रभाव रहने वाला है। सूर्य के तेज और प्रताप से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। बिगड़ते काम बनने लगते हैं। इसलिए आपको भी सूर्य देव को प्रसन्न करने के साथ ही इस नए साल की शुरुआत करनी चाहिए। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है कुछ ऐसे ही उपाय, जिनसे प्रसन्न होकर सूर्य देव सालभर आप पर अपनी कृपा बरसाते रहेंगे...


सूर्य देव की पूजा
वैसे तो आपको हर दिन ही सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। लेकिन यदि आप रोजाना नहीं कर सकते तो नए साल के पहले दिन रविवार को इस जरूर करें। ऐसा करने से साल भर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

सूर्य देव को अघ्र्य
नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023, रविवार को स्नान के बाद उगते सूरज को जल दें। सूर्य देव को जल देने के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। ऐसा करने से सूर्य देव के साथ-साथ माता लक्ष्मी का भी पूरे साल आशीर्वाद मिलेगा।

सूर्य की मजबूती के लिए करें ये काम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है, तो आपको 1 जनवरी 2023 रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलानी चाहिएं। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी मुश्किलें और बाधाएं दूर हो जाएंगी।

कारोबार में मिलेगी तरक्की के लिए करें ये उपाय
यदि आप नौकरी और कारोबार में तरक्की चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन गुड़ और चावल को मिश्रित करके बहते हुए जल में प्रवाहित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से सूर्य देव साल भर आप से प्रसन्न बने रहते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

ये भी पढ़ें:तांत्रिक क्रियाओं के लिए जाना जाता है यह हिन्दु तीर्थ, ये रहस्य जानकर हैरान हो जाएंगे आप

ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति 2023 के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, चमक जाएगी आपकी किस्मत

ये भी पढ़ें:शुक्रवार की रात कर लें ये एक काम, सालभर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा