31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Signals in Dreams- नौकरी में तरक्की से लेकर प्रोजेक्ट पर मेहनत तक के संकेत, ऐसे पहचानें

सपने में भविष्य के संकेत- खुद को कार चलाते देखा यानि अच्छे दिन आने वाले हैं या फिर बुरे?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 1 Jul 2023, 6:10 PM IST

dreams_signal.jpg

हर किसी को सोते समय कई तरह के सपने आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सपनों का भी अपना ही कुछ विशेष महत्व होता है, कारण ये आपके भविष्य की ओर न केवल इशारा करते हैं, बल्कि ये इसके तहत आपको सावधान रहने से लेकर लाभ तक की ओर संकेत देते हैं। लेकिन परेशानी तब होती है जब हम इन संकेतों को पहचान नहीं पाते ओर फिर बाद में अपने भाग्य को कोसने लगते हैं। जबकि इसके यदि मूल में जाए तो कारण इसके प्रति हमारी जानकारी या जागरुकता का नहीं होना हो है।

यहां तक की कई बार हम खुद को सपने में कार चलाते हुए भी देखते हैं। लेकिन क्या कभी सोचा है कि सपने में खुद को कार चलाते हुए देखने का क्या मतलब होता है? स्वप्नशास्त्र में हर सपने का अर्थ होता है। हर सपना कुछ कहता है। हर सपने का अलग-अलग मतलब होता है। आइए जानते हैं सपने में कार चलाते हुए देखने से क्या कुछ आपके जीवन में होने वाला है? क्या अच्छा होगा या फिर क्या बुरा? चलिए जानते हैं एस्ट्रालोजर मनीषा कौशिक से...

आप चला रहे हैं या फिर ड्राइवर कर रहे हैं
सपने में कार चलाते देखने के दो मतलब हो सकते हैं। पहला यह कि क्या आप गाड़ी खुद चला रहे हैं और अच्छे मूड में चला रहे हैं और दूसरा यह कि क्या गाड़ी आपका ड्राइवर चला रहा है और आप तनाव महसूस कर रहे हैं।

नौकरी में तरक्की
बहुत शुभ माना जाता है, सपने में खुद को कार चलाते हुए देखना। इससे यह पता चलता है आप बहुत जल्द तरक्की करने वाले हैं। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो आपको प्रमोशन मिल सकता है और बिजनेस कर रहे हैं तो आपको लाभ मिल सकता है।

प्रोजेक्ट पर मेहनत
यदि आप सपने में खुद को कार ड्राइव करते देखते हैं, तो यह संकेत देता है कहीं न कहीं आपके दिमाग में कोई प्रोजेक्ट चल रहा है और आप उसे पूर्ण करने में पूरी तरह से प्रयासरत हैं। आप उस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।

सपने में ड्राइवर चला रहा कार
दूसरी बात यह है कि सपने में कार आपका ड्राइवर चला रहा है और आप पीछे की सीट पर बैठे हैं। उसके गाड़ी चलाते समय आपको कोई टेंशन हो रही है। बार-बार आप ड्राइवर को रोक रहे हैं। आप उसे बोल रहे हैं कि गाड़ी धीरे चलाओ या टोक रहे हैं कि इस चीज का ध्यान रखो या फिर उस चीज का ध्यान रखो। ऐसा सपना संकेत करता है आपके दिमाग में कोई उलझन चल रही है। जिसके कारण आपको लगता है रास्ते में आपके साथ कहीं न कहीं कोई दिक्कत आने वाली है। यह आपके दिमाग में आपके काम को या किसी और चीज को लेकर चल रही असुरक्षा को दर्शाता है।

प्रेमिका या पत्नी है साथ
यदि आप गाड़ी खुद ड्राइव कर रहे हैं और आपके साथ आपकी प्रेमिका या पत्नी है या फि र आप बच्चे या अपने दोस्तों के साथ ड्राइव कर रहे हैं और ड्राइविंग का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इसका मतलब आप अपने प्रोजेक्ट को चार चांद लगाने वाले हैं या कोई नई खुशखबरी आने वाली है। हो सकता है कि आपके परिवार का मेम्बर कोई नई खुशखबरी सुना दे या आप अपने परिवार को कोई खुशखबरी सुनाने वाले हैं। ये खुशखबरी किसी भी रूप में हो सकती है।

यदि आप खुश हैं
अगर कार चलाते हुए आप मस्ती में जा रहे हैं या खुद को कहीं फंसा हुआ महसूस नहीं कर रहे हैं। ड्राइविंग का आनंद ले रहे हैं, कार चलाते समय धीमी आवाज में सुमधुर संगीत सुन रहे हैं तो यह किसी अच्छी खबर के आने की ओर इशारा करता है और यदि आप अपने परिवार के साथ मस्ती में कार चला रहे हैं, तो यह भी किसी न किसी रूप में अच्छी खबर के आने का संकेत देता है। यह खबर आपको घर-परिवार या फिर कार्यस्थल से भी मिल सकती है। सपने में अच्छे मूड में कार चलाते देखना शुभ शगुन माना गया है।