
sun transit
14 अप्रैल को उच्च का होगा सूर्य, दिलाएगा यश और मान-सम्मान: नवग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल 2023 से मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। नवग्रह के राजा सूर्य 14 अप्रैल से 15 मई 2023 तक मेष राशि में भ्रमण करते रहेंगे। यानी 15 मई तक सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। इस मेष संक्रांति का राशियों को जबर्दस्त लाभ होने वाला है।
इन क्षेत्रों में मिलता है लाभः ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को नवग्रहों का राजा माना जाता है। 14 अप्रैल को सूर्य अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष में पहुंचेंगे तो उसके शुभ परिणाम होंगे। पं. अरविंद तिवारी के अनुसार जैसा हम सभी जानते हैं कि मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है और मंगल की राशि में जब सूर्य पहुंचता है तो अपनी सबसे शक्तिशाली स्थिति में हो जाता है।
ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी के अनुसार सूर्य जातक को कार्यक्षेत्र में धन, यश, मान-सम्मान और भाग्य तथा धर्म संबंधी कार्यों में शुभ परिणाम प्रदान करता है। मेष राशि का सूर्य, शिक्षा, शासकीय अशासकीय प्रतियोगिता में सफलता और उच्च पदों पर पहुंचाने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाता है। ऐसे में राशियों पर 14 अप्रैल को हो रहे राशि परिवर्तन का यह प्रभाव पड़ेगा।
सूर्य गोचर का विभिन्न राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव
मेष: पं. अरविंद तिवारी के अनुसार 14 अप्रैल को सूर्य मंगल ग्रह की इसी राशि मेष में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह की राशि मेष में सूर्य का प्रवेश बेहद शुभ है। यह आध्यात्मिक, कार्यक्षेत्र, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहद लाभ प्रदान करेगा। इस दौरान मेष राशि के जातकों की धन संबंधी परेशानी दूर होगी।
वृषभ राशि: पं. तिवारी के अनुसार सूर्य गोचर वृषभ राशि के बारहवें भाव में हो रहा है। इसलिए यह सूर्य गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए ठीक नहीं है। इसके चलते मन अशांत रहेगा, कामकाज में रूचि नहीं रहेगी। वाद, विवाद से बचें।
मिथुन राशि: सूर्य के एकादश भाव में प्रवेश से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसके चलते मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होगी और शासकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि: दशम भाव में सूर्य का प्रवेश घर परिवार में विशेष सफलता दिलाएगा। धन से जुड़े हुए कार्य आसानी से होंगे। सुख में वृद्धि होगी।
सिंह राशि: राशि स्वामी के भाग्य स्थान में प्रवेश से आ रही परेशानियां दूर होंगी। सेहत अच्छी होगी, यात्रा सुखद प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।
कन्या राशि: सूर्य का मेष राशि में प्रवेश सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं, खर्च बढ़ सकता है।
तुला राशि: सूर्य का मेष राशि में प्रवेश तुला राशि के जातकों की आय में वृद्धि कराएगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र मजबूत होगा, प्रेम संबंध मधुर होगा।
वृश्चिक राशि: सूर्य का मेष राशि में प्रवेश बेहद शुभ रहेगा। विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा, सेहत मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी।
धनु राशि: सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता दिलाएगा। शासकीय क्षेत्र में सफल हो सकते हैं, संतान की चिंता दूर होगी।
मकर राशि: सूर्य का मेष राशि में प्रवेश आपको चिंता में डाल सकता है, सुख में कमी होगी। माता को लेकर कष्ट हो सकता है, जरूरी कामकाज अभी ना करें।
कुंभ राशि: सूर्य का मेष राशि में प्रवेश आपके लिए बेहद शानदार है। यश मान सम्मान में वृद्धि होगी, मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र मजबूत बनेगा।
मीन राशि: सूर्य का मीन राशि के द्वितीय भाव में प्रवेश सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, वाहन सावधानी से चलाएं। इस अवधि में विरोधी पक्ष मजबूत हो सकता है, जरूरी कार्य सोच समझकर करें।
Updated on:
11 Apr 2023 03:22 pm
Published on:
11 Apr 2023 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: किन लोगों को धन लाभ करा सकते हैं चंद्रदेव, जानिए आज के राशिफल में

Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
