
Surya Gochar 2025 Vipreet Rajyoga in Virgo: सूर्य राशि परिवर्तन 14 अप्रैल 2025
Vipreet Rajyoga in Virgo: ज्योतिषियों के अनुसार कन्या राशि में विपरीत राजयोग एक माह तक रहेगा, 15 मई को वृषभ राशि में सूर्य गोचर से इस स्थिति में बदलाव आएगा, आइये जानते हैं किन राशियों पर सूर्य गोचर (Surya Gochar 2025) का बड़ा असर पड़ेगा ..
मेष राशि में सूर्य गोचर इस समय मंगल के नकारात्मक प्रभाव को नियंत्रित करेगा। भले ही सूर्य हर मामले में अच्छे परिणाम न दे सकें फिर भी उच्च अवस्था में होने के कारण कुछ सकारात्मक परिणाम देगा। इस समय सूर्य मेष राशि वालों का मित्रों और प्रिय जनों के साथ संबंध मजबूत कर सकते हैं।
इस समय मेष राशि वालों के प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। हालांकि इस समय मेष राशि वालों में गुस्सा बढ़ा रहेगा। सिर दर्द, बुखार की परेशानी आ सकती है। कभी-कभी कुछ संबंधियों से नाराजगी भी देखने को मिल सकती है लेकिन विद्यार्थियों को शिक्षा के मामले में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।
उपाय: अगले एक महीने तक गुड़ खाने से बचें।
मेष राशि में सूर्य राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों को सकारात्मक फल देने वाला है। इस समय वृषभ राशि वालों को विदेश से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकता है लेकिन यह सूर्य का गोचर वृषभ राशि वालों से व्यर्थ की यात्राएं भी करा सकता है। इसके कारण खर्च बढ़ते हैं और कभी-कभी शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में कुछ परेशानी आती है।
इसके प्रभाव से नेत्रों और पैरों से संबंधित कुछ तकलीफें रह सकती हैं और लापरवाही में हानि उठानी पड़ सकती है। इस तरह ज्यादातर मामलों में सूर्य गोचर वृषभ राशि वालों को सतर्क रहने का संकेत कर रहा है। लेकिन यदि आपका संबंध विदेश से है या आप विदेश में रह रहे हैं तो कुछ अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं।
उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना वृषभ राशि वालों के लिए शुभता लाएगा।
14 अप्रैल को सूर्य गोचर मेष राशि और मिथुन राशि के लाभ भाव में हो चुका है। इस स्थिति में सूर्य अच्छा फल देंगे और मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। विशेष रूप से आर्थिक मामलों में अच्छा परिणाम मिलेगा।
इस समय मिथुन राशि वालों को अच्छी आमदनी होगी। इस अवधि में पदोन्नति भी मिल सकती है। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का सानिध्य सुख के साथ लाभ भी देगा। कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।
उपाय: इस समय मांस, मदिरा और अंडे का त्याग करना सूर्य की कृपा दिलाएगा।
ये भी पढ़ेंः
सूर्य राशि परिवर्तन कर्क राशि के कर्म भाव में हुआ है। इसके प्रभाव से शासन से जुड़े मामलों में शुभ फल मिल सकता है। सूर्य का मेष राशि में गोचर कर्क राशि वालों को पद प्रतिष्ठा दिला सकता है। इस समय पदोन्नति मिल सकती है। पिता का सुख मिलेगा और लगभग अधिकांश कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी सूर्य का मेष राशि में गोचर कर्क राशि वालों को अच्छे फल देगा।
उपाय: शनिवार के दिन किसी गरीब को काले कपड़े का दान करना आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।
Vipreet Rajyoga In Kanya: सूर्य कन्या राशि के आठवें भाव में हो रहा है। इस समय द्वादश भाव के स्वामी, आठवें भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे, जो विपरीत राजयोग के समान है। इससे सूर्य से कुछ मामलों में अप्रत्याशित रूप से अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में सूर्य से अच्छा फल नहीं देंगे। इस समय सूर्य स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां दे सकते हैं।
यदि आप किसी भी तरीके से शासन प्रशासन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो इस अवधि में सरकारी नियमों का उल्लंघन बिल्कुल भी न करें। यदि आप सामान्य व्यक्ति हैं और सरकार से किसी भी तरीके का कोई लेना देना इस समय है, जैसे कि कोर्ट में कोई केस चल रहा है या किसी अधिकारी से आपको मिलने जाना है तो अपनी ओर से कोई गलती न करें, वर्ना भारी नुकसान हो सकता है। इस समय उचित खानपान और रहनसहन से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: क्रोध और कलह से दूर रहें आपको लाभ होगा।
सूर्य गोचर वृश्चिक राशि वालों के छठे भाव में हुआ है। कर्म स्थान के स्वामी का उच्च का होना कार्यक्षेत्र में उन्नति दे सकता है। विशेषकर यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो यह समय आपको पदोन्नति दे सकता है या पदोन्नति के रास्ते खोल सकता है।
प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। इस समय आपके प्रतिद्वंद्वी या शत्रु शांत होंगे। कामों में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में भी अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय: बंदरों को गेहूं और गुड़ खिलाना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य गोचर तीसरे भाव में हुआ है। यहां सामान्य तौर पर सूर्य अच्छा परिणाम देते हैं। सूर्य का यह गोचर व्यापार व्यवसाय में उन्नति देने वाला माना जाता है। जीवनसाथी या जीवन संगिनी के साथ न केवल संबंधों में बेहतरी देखने को मिलेती है बल्कि उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
आपके इस गोचर की मदद से कुछ सकारात्मक घटनाक्रम भी आपकी लाइफ में घट सकते हैं। सूर्य गोचर स्थान लाभ, आरोग्यता, शासन प्रशासन से संबंधित मामलों में अनुकूलता दे सकता है। साथ ही साथ आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ा सकता है, जो आपको प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त दे सकता है। पदोन्नति के रास्ते भी खुल सकते हैं।
उपाय: पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा सत्कार करते हुए उन्हें दूध और चावल खिलाना शुभ रहेगा।
संबंधित विषय:
Updated on:
14 Apr 2025 09:11 am
Published on:
14 Apr 2025 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
