6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Rashi Parivartan: 14 मार्च से सूर्य बदलेंगे चाल, इनके लिए खट्टे-मीठे रहेंगे अगले तीस दिन

Surya Rashi Parivartan Meen : 14 मार्च ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि बदल देंगे। कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे सूर्य देव गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश कर लेंगे। इससे मीन राशि में सूर्य राशि परिवर्तन से चार राशि के लोगों के लिए खट्टा-मीठा समय आएगा...

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 24, 2024

Surya Rashi Parivartan Meen lordsunimage.jpg

14 मार्च को सूर्य नारायण मीन राशि में राशि परिवर्तन करेंगे। इसका सभी राशियों पर अच्छा बुरा असर पड़ेगा, आइये जानते हैं किन लोगों के लिए खट्टे मीठे पल आएंगे।

Surya Rash Parivartan Meen 2024 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इससे बारी-बारी से एक साल में सभी राशियों का चक्कर लगा लेते हैं। अक सूर्य गोचर गुरु बृहस्पति की राशि मीन में 14 मार्च को होने वाला है। इस गोचर का सभी राशि के लोगों पर सकारात्मक नकारात्मक असर पड़ेगा। इस आलेख में हम उन राशियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें मीन राशि में सूर्य गोचर 2024 के बाद आने वाले तीस दिन संभलकर रहना चाहिए, क्योंकि इनके लिए समय खट्टा-मीठा हो सकता है।


सूर्य का मीन राशि में गोचर 14 मार्च 2024 को दोपहर 12.46 बजे होगा। यहां सूर्य नारायण एक महीने तक यानी 13 अप्रैल 2024 तक भ्रमण करेंगे और कई राशि के लोगों को बेहद शुभ फल देंगे। लेकिन कई राशि वालों पर सूर्य गोचर अशुभ प्रभाव भी डालेगा। इससे इनके जीवन में खराब या मिली जुली परिस्थितियां उत्पन्न होंगी।


मीन राशि में ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के लोगों के लिए सुखद रहेगा। इस महीने मेष राशि वाले सामान्य महसूस करेंगे। हालांकि आलस और सुस्ती के कारण व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में कुछ चीजें खराब हो सकती हैं। कई विचारों के कारण नींद भी गड़बड़ हो सकती है। यह आपके काम को भी प्रभावित करेगा। लेकिन शत्रु आपके सम्मान को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे, लेकिन प्रयास करेंगे। इस एक महीने की अवधि में आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निजी जीवन में छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी और तर्कों के कारण कपल्स के बीच थोड़ी दूरी आ सकती है। काम और अपने पेशेवर जीवन पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। सूर्य के मीन राशि में गोचर के दौरान आपकी आध्यात्मिकता में भी रूचि बढ़ सकती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Surya Rashi Parivartan: एक साल बाद गुरु की राशि में आएंगे सूर्य, 14 मार्च से सूरज जैसी चमकेगी 8 राशियों की किस्मत


कर्क राशि के लोगों के मनोभावों पर 14 मार्च को होने वाले सूर्य गोचर का बड़ा असर पड़ने वाला है। इस राशि परिवर्तन के प्रभाव से कर्क राशि वाले जीवन के अनुभवों से खुद के बारे में जानेंगे। इस समय कर्क राशि वालों की कई मान्यताएं बदल सकती हैं। यह आपके व्यवहार में भी देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन लॉ, फिलॉसफी और राजनीति से संबंधित विद्यार्थियों के लिए यह सकारात्मक खबर लाएगा। इस अवधि में कर्क राशि के कुछ लोग अपने मित्रों और परिवार के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके भीतर स्वतंत्रता की इच्छा बढ़ेगी। यह समय आपका आत्म विश्वास बढ़ाएगा। सूर्य के मीन राशि में गोचर से कानूनी मुद्दों के हल होने की संभावना है। अगले तीस दिन तक आप पार्टनर से गहराई से जुड़ेंगे। इस समय कुछ लोग रिश्ते में आ सकते हैं। हालांकि पिता से मतभेद हो सकते हैं। विचारों में असहमति रहेगी जो संबंधों में नकारात्मकता ला सकती है। इस राशि परिवर्तन के दौरान ऊर्जा का स्तर सामान्य रहेगा और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Shani Uday: 34 दिन बाद फिर मिलेगा शनि को पॉवर, पूरे साल चलेगा सिक्का, शनि उदय से इनकी चमकेगी किस्मत


मीन राशि में सूर्य का प्रवेश मकर राशि वालों की व्यस्तता और काम का दबाव बढ़ाएगा। इससे आप का फोकस बिगड़ सकता है। फिर भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर सीनियर आपके आइडिया पर चर्चा करेंगे। आपकी कम्युनिकेशन स्किल सबको प्रभावित करेगी। कोई प्रजंटेशन दे रहे हैं तो यह सफल रहेगी। कोई इंटरव्यू देने वाले हैं तो इसमें सफलती की संभावना बढ़ेगी। इस समय बहुत सी यात्राएं कर सकते हैं। मीन राशि में सूर्य का भ्रमण आपको किसी योजना वाले ऐसे ट्रैक पर ले जा सकता है, जहां अधिक ऊर्जा की जरूरत रहेगी। इस समय आपको लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगा। रिश्तों में तनाव को समाप्त करने का यह अच्छा समय है। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ेंः 12 साल बाद शुक्र की राशि में गुरु करेंगे एंट्री, इन तीन राशियों का चमक उठेगा भाग्य


14 मार्च से अगले तीस दिन मीन राशि वाले खुद पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस समय मीन राशि वाले व्यक्तिगत पहचान को लेकर गंभीर हो जाएंगे। आपकी यह बात कुछ लोगों को पसंद आ सकती है तो कुछ लोग इससे नाराज भी हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अपनी समझ और सहकर्मियों की मदद से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। काम में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे ताकि आप समय सीमा से पहले टास्क पूरा करें। अगले तीस दिन मीन राशि वाले खुद को बेहतर बनाने और अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। निजी जीवन में बहस असहज करेगी। इस समय आपका घमंड बढ़ सकता है। आपके शब्द आपके साथी को दुखी कर सकते हैं। इससे रिश्ते में दूरी बढ़ेगी। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा।