प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा समय
ज्योतिष के जानकारों व पंडितों के अनुसार कि इस बार रविवार को रामनवमी मनाई जाएगी। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य योग का संयोग भी रहेगा। इस दिन रवि पुष्य योग का बनना सोने पर सुहागा जैसा है। इस शुभ योग में नवीन कार्यों का शुभारंभ तथा सोने, चांदी, भूमि, भवन,दो, चार पहिया वाहन, बर्तन, कृषि भूमि आदि खरीदना विशेष शुभ है। इस दिन की गई खरीदारी समृद्धि दायक रहेगी। क्योंकि इस दिन पुष्य नक्षत्र के साथ कई अन्य शुभ योग भी रहेंगे।