scriptचैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) 2022- रामनवमी कब है? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त | Ram Navami Special in 2022 | Patrika News
त्योहार

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) 2022- रामनवमी कब है? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

वर्ष 2022 की चैत्र नवरात्रि में किसी भी तिथि का क्षय नहीं

Apr 01, 2022 / 02:11 pm

दीपेश तिवारी

Ram Navmi 2022

Ram Navmi 2022 puja time and vidhi

Chaitra Navratri 2022: आने वाले दिनों में शनिवार, 2 अप्रैल 2022 से शुरु होने वाली चैत्र नवरात्रि के संबंध में भक्तों के मन में दिनों को लेकर कुछ आशंकाएं व्याप्त हैं। ऐसे में जहां भक्त यह नवरात्रि 8 दिन की है या 9 दिन की इसे लेकर चिंतित हैं, तो वहीं इस बार रामनवमी कब पड़ेगी यह भी उनके लिए एक पहेली बनी हुई है।

इस संबंध में जानकारों व पंडितों का कहना है कि चैत्र नवरात्र से शुरु होने वाले हिंदू नववर्ष की शुरुआत शनिवार 2 अप्रैल से हो रही है। ऐसे में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में किसी भी तिथि का क्षय नहीं है अत: इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे नौ दिन की रहेगी। जो शनिवार,2 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होकर सोमवार, 11 अप्रैल 2022 को समाप्त होगी। इसमें सोमवार, 11 अप्रैल को दशमी नवरात्रि पारण का दिन रहेगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। वहीं इस बार प्रतिपदा तिथि शुक्रवार, 01 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 53 मिनट से शुरू हो रही है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि रविवार, 02 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। तिथि की शुरुआत के कारण कई भक्त 1 व 2 तारीख पर चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ को लेकर संशय में रह सकते हैं।
लेकिन उदया तिथि के चलते ,02 अप्रैल से चैत्र नवरात्र का प्रारंभ होने के साथ ही हिंदू नवसंवत्सर का भी उदय है। दरअसल शुक्रवार, 01 अप्रैल को प्रतिपदा तिथि सुबह 11 बजकर 53 मिनट से लगेगी, जबकि इसका समापन शनिवार 02 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर होगा, ऐसे में उदया तिथि शनिवार को पड़ेगी। वहीं इस बार देवी मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर होगा।
Ram Navmi 2022 date : वहीं जहां तक इस साल यानि 2022 में रामनवमी की बात है तो इस बार यह रविवार,10 अप्रैल 2022 के दिन मनाई जाएगी। ऐसे में 2 अप्रैल से शुरु हो रही नवरात्रि की नवमी 10 अप्रैल को होने के चलते इस बार नवरात्रि नौ दिन की रहेगी।

चैत्र नवरात्रि शुभ तिथि- Chaitra navratri 2022 shubh tithi

1. नवरात्रि का प्रथम दिन शनिवार, 2 अप्रैल 2022 को रहेगा। इस प्रतिपदा के दिन माता मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना की जाएगी।

घटस्थापना मुहूर्त : चैत्र नवरात्र पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शनिवार,02 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 29 मिनट तक है। यानि इस बार कलश स्थापना के लिए कुल 2 घंटे 18 मिनट का समय हमारे पास होगा। 02 अप्रैल को शनिवार होने के चलते इस बार देवी मां अश्व यानी घोड़े पर सवार होकर आएंगी।

2. नवरात्रि का द्वितीय दिन रविवार, 3 अप्रैल को रहेगा। इस दिन देवी माता के दूसरे रूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी।

3. नवरात्रि का तृतीय दिन सोमवार, 4 अप्रैल को रहेगा। इस दिन देवी माता के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा होगी।

4. नवरात्रि का चतुर्थ दिवस मंगलवार 5 अप्रैल को रहेगा। इस दिन देवी माता के चौथे रूप मां कुष्मांडा की पूजा की जाएगी।

5. नवरात्रि का पांचवां दिन बुधवार, 6 अप्रैल को रहेगा। इस दिन देवी माता के पंचम रूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी।

6. नवरात्रि का छठां दिन गुरुवार, 7 अप्रैल को रहेगा। इस दिन देवी माता के षष्टम रूप मां कात्यायनी की पूजा पूजा की जाएगी।

7. नवरात्रि का सातवां दिन शुक्रवार 8 अप्रैल को रहेगा। इस दिन देवी माता के सप्तम रूप मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी।

8. नवरात्रि का आठवां दिन शनिवार, 9 अप्रैल को रहेगा। इस दिन देवी माता के आठवें रूप मां महागौरी की पूजा की जाएगी।

9. नवरात्रि का नौवा दिन रविवार,10 अप्रैल को को रहेगा। इस दिन नवमी पर रामनवमी और देवी माता के नवम रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।
भगवान श्रीराम की पूजा का शुभ मुहूर्त : रविवार, 10 अप्रैल को नवमी तिथि सुबह 03:15 मिनट से शुरु होगी, जो सोमवार, 11 अप्रैल को सुबह 04:30 बजे तक रहेगी। वहीं भगवान श्री राम की पूजा का शुभ मुहूर्त रविवार,10 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजकर 10 मिनट से दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
राम नवमी पूजा विधि—
रामनवमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नानादि के पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की मूर्तियों का रोली से तिलक करें। इसके पश्चात भगवान श्री राम को चावल, फूल चढ़ाकर और घंटी और शंख बजाने के पश्चात भगवान श्री राम का विधि विधान से पूजन करें। इस दौरान श्री राम के मंत्रों का जाप के अलावा रामायण के अलावा रामचरितमानस का भी पाठ करें। इसके पश्चात सबसे आखिर में आरती करें। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीराम को झूला झूलने के अलावा किसी गरीब या ब्राह्मण को गेहूं और बाजरा दान भी करना चाहिए।
10. वहीं नवरात्र के दसवें दिन 11 अप्रैल को दशमी तिथि पर नवरात्रि का पारणा किया जाएगा।
नवरात्रि पारणा का समय 06 बजे के बाद से रहेगा।


Must Read-

1- चैत्र नवरात्रि ( Chaitra Navratri ) 2022- पहले ही दिन होगा चंद्र का राशि परिवर्तन

Home / Astrology and Spirituality / Festivals / चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) 2022- रामनवमी कब है? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो