वहीं इसी दिन 11.20 बजे चंद्र राशि परिवर्तन करेंगे। दरअसल चैत्र मास की इस नवरात्रि में कुल 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिनमें सबसे पहला परिवर्तन चंद्र ग्रह का होगा, जो हर सवा दो दिन मे राशि परिवर्तन कर लेता है। वहीं इसके बाद नवरात्र के दिनों में सोमवार, 07 अप्रैल यानि नवरात्र के छठे दिन देवसेनापति मंगल ग्रह मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि इसके बाद नवरात्र के सातवें दिन यानि मंगलवार, 08 अप्रैल को नवग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे।