11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा सोमवार, आज हैं मुनाफा मिलने के योग

आज सोमवार है। दिनांक 13 फरवरी 2017, जानिए सितारों की चाल आपके लिए कैसा फल लाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Rajeev sharma

•

Updated: 13 Feb 2017, 10:27 AM IST

सोमवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मेष

आपकी कार्य शैली में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आज का दिन शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

वृषभ

कई अनुभव आज काम आने वाले हैं। आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

मिथुन

आपके द्वारा कोई परमार्थिक कार्य होने वाला है। आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा।

ये है बॉर्डर वाली माता जिसकी शक्ति के सामने पाकिस्तान के बम भी हो गए थे नतमस्तक

कर्क

दूसरों की निंदा से बचें। आपके व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे।

सिंह

जो लोग आपकी निंदा करते थे वे आज आपकी तारीफ करते नहीं रुकेंगे। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। किसी महिला मित्र से लाभ होना संभव है।

कन्या

वाहन पर खर्च बढ़ेगा। आज आपको नए कार्य की शुरूआत नहीं करना चाहिए। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।

कहती है ISIS की कुंडली, अकेले ट्रंप नहीं मिटा सकते आतंकवाद, लेना ही होगा मोदी का साथ

तुला

संतान के विवाह के लिए आए प्रस्ताव पर गहन विचार करें फिर उन्हें जवाब दें। आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना मौज मस्ती संभव है।

वृश्चिक

अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क होंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा।

धनु

कारोबार विस्तार के योग हैं। पितृ कार्य में समय बीतेगा। मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें, क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा।

अद्भुत है शिवजी का यह मंदिर, हर रोज होता है अदृश्य, फिर हो जाता है प्रकट

मकर

स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने पुराने विचारों को त्यागें। आज आपके स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओं को समझें, उन्हें खूब स्नेह करें।

कुम्भ

दूसरों से किसी भी अपनों की बुराई न करें। पहले ही संबंध कमजोर हैं और कमजोर न करें। दिन मध्यम है। अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें। सम्पति लाभ संभव है।

मीन

परिवार के लोग आपको गलत साबित करने में लगे हैं। भाइयों द्वारा सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा। कार्यस्थल पर कार्य सुचारू रूप से चलेंगे।

जगन्नाथ मंदिर में छुपा है कृष्ण की मृत्यु का राज, पुजारी भी यहां जाते हैं आंखों पर पट्टी बांधकर