22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल: किसे मिलेगा शुभ समाचार, किसे होगा तनाव?

बुधवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rajeev sharma

Feb 23, 2016

जयपुर। बुधवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष
अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं। एक्टिव रहें, आलस्य न करें। हो सके तो अपनी दिनचर्या में योग-व्यायाम को जोड़ें। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी, जो सहज ही हल हो जाएंगी।


वृष
दिन की शुरुआत में ही क्रोध हावी रहेगा। कार्यथल पर लोगों से अनबन हो सकती है। संतान सुख संभव है। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। परिवार की समस्या रहेगी।


मिथुन
अपने वाक्चातुर्य से काम करवा लेंगे। मनोरंजन की सामग्री पर खर्च होगा। अहम त्यागें, सहज रहें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति की संभावना। खर्चों में कमी का प्रयास करें। थकान के कारण निजी कार्य प्रभावित होंगे।


कर्क
कारोबार में चल रहे विवाद निजी प्रयास से सुलझ सकते हैं। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग। आलस्य नहीं करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।


सिंह
सफलता से पराक्रम में वृद्धि होगी। अपने विवेक से समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण होंगे। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। भागीदारी के निर्णय लाभदायी होंगे।


कन्या
मित्रों की सहायता से परिवारिक समस्या का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में बुद्धि चातुर्य का उपयोग करें। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। सुख के साधन जुटा पाएंगे। कर्ज की अधिकता से दबाव में रहेंगे।


तुला
पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा। विशेष लाभ के योग। पारिवारिक समस्याओं के समाधान के अवसर आएंगे। दूसरों की आलोचना नहीं करें। कानूनी मसले हल होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।


वृश्चिक
कार्यस्थल पर बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे। परिजनों की चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रेम प्रसंग से प्रसन्नता बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। क्रोध में आकर निजी संबंध कमजोर होंगे।

ये भी पढ़ें

image


धनु
मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। व्यावसायिक बाधाएं प्रयासों और सूझबूझ से दूर हो सकेंगी। सामाजिक स्थिति अच्छी एवं कार्यक्षेत्र विस्तृत होगा। परिवार में मांगलिक आयोजनो की रूपरेखा बनेगी।


मकर
दिन शुभ है। आज लंबित कार्य पूरे होंगे। धन आगमन होगा। समय को अपने पक्ष में बनाने के तमाम उपाय करेंगे। सामाजिक नए संबंध लाभकारी होंगे। आर्थिक योग अच्छे रहेंगे। जल्दबाजी में निर्णय न लें।


कुंभ
अपने कारोबार के प्रति निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। व्यवहारकुशलता के कारण आपके काम पूरे होंगे। संतान की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। अपने किए कार्य से संतुष्ट रहेंगे।


मीन
सेहत का ध्यान रखें। संभव हो तो यात्रा टाल दें। मनोरंजन पर बड़ा खर्च हो सकता है। नई व्यवसायिक योजनाओं का श्रीगणेश होगा। अपने प्रयासों को सफल होता देख खुश होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।


ये भी पढ़ें

image