
भोपाल। शास्त्रों में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। इनमें से कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें रोजाना सुबह किया जाए तो पुण्य मिलता है। वहीं आपकी सेहत के साथ ही भाग्य भी चमकता है। तो आइए नए साल में संकल्प लें और अपनाएं ये अच्छी आदतें...
ब्रह्म मुहूर्त में ऐसे नहाएं
दिसंबर महीना शीत ऋतु का महीना है। ऐसे में प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में नहाने की आदत डाल लें। नहाने से पहले नहाने के पानी में तिल और थोड़ा सा दूध डालें फिर इस पानी से नहाएं। ऐसे स्नान करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और आत्मबल में भी वृद्धि होती है।
ये है नहाने का श्रेष्ठ समय
सुबह जितनी जल्दी हो सके नहाएं। जल्दी नहाने से तन के साथ मन भी शुद्ध होता है। सुबह 5 से 7 का समय स्नान के लिए बेहद शुभ माना गया है। इस समय नहाने से सकारात्मक विचारों का संचार होता है। सुबह जल्दी नहाने से शरीर शक्तिशाली बनता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
नहाने के बाद बनाएं खाना
हर दिन सुबह जल्दी नहाने के बाद ही खाना बनाना चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी की घर-परिवार पर कृपा बरसती रहती है।
जरूर करें ईष्ट देव का ध्यान और पूजन
प्रतिदिन नहाने के बाद अपने ईष्ट देव की आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से हर विपदा टल जाएगी। भगवान के आशीर्वाद से जीवन सफल होता चला जाएगा।
तुलसी को जरूर चढ़ाएं जल
हर दिन सुबह तुलसी में जल चढ़ाने की आदत बना लें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। रोजाना तुलसी का पूजन करने से सुख-समृद्धि आती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
Updated on:
23 Dec 2022 12:33 pm
Published on:
23 Dec 2022 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
