पारण हमेशा सात्विक भोजन से करना चाहिए। सबसे पहले जल ग्रहण करें, ताकि शरीर में पानी की कमी पूरी हो सके। इसके बाद फल, मखाने, खीर या हल्की मिठाई का सेवन करें। व्रत खोलते ही भारी, तला-भुना या मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।