
Akhilesh Yadav
लखनऊ. 2019 चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने शनिवार को चार दिवसीय समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा की शुरुआत की। लेकिन इससे पहले एक वरिष्ठ नेता के निधन की खबर से सपा में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तराखण्ड के समाजवादी नेता दिनेश मोहन नैथानी का लंबी बीमारी के चलते शनिवार सुबह निधन हो गया। अखिलेश यादव ने इस पर शोक जताया है।
अखिलेश यादव ने जताया शोक-
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तराखण्ड के समाजवादी नेता दिनेश मोहन नैथानी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति तथा संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई। आगे बताया गया कि नैथानी का निधन शनिवार को प्रातः हुआ। इन दिनों वे अस्वस्थ चल रहे थे। वे समाजवादी आन्दोलन से लम्बे समय से जुड़े थे।
Updated on:
15 Dec 2018 08:52 pm
Published on:
15 Dec 2018 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
