24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरियों से परेशान लोगों ने उठा लिया बड़ा कदम, आखिर अफसरों को देना ही पड़ा ये आदेश

औरैया जिले के अटसू कस्बे में चोरियों से परेशान थे लोग... देखें वीडियो
2 min read
Google source verification
Atsu auraiya

औरैया. जनपद के अटसू कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला व शटर तोड़कर उसमें रखी 73 हजार की शराब को पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने कुमार मेडिकल स्टोर का शटर को तोड़ने की कोशिश की। सुबह कस्बे के लोगों ने शटर टूटा देखा तो चौकी समेत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ, समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

कस्बे में चौराहे से चन्द कदम की दूरी पर स्थित शराब की दुकान व कुमार मेडिकल स्टोर का चोरों ने रात के अंधेरे में ताला तोड़ कर चोरी करने की कोशिश की। शराब ठेके से चोरी हुयी शराब की कीमत 73 हजार रुपये के करीब सेल्समैन हरिओम गुप्ता व ठेकेदार अनिल जयसवाल ने बताई। नगर के सहदेव राजपूत, पीयूष गुप्ता, लालजी पोरवाल, रामजी उपाध्याय, दाउद अख्तर समेत नगर के लोगों ने रात को मुख्य मार्गों पर गश्त बढ़ाये जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें : तीमारदारों के साथ हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने किया कुछ हुआ ऐसा खेल, CCTV फुटेज देखकर आप भी कांप जाएंगे

लोगों ने लगा दिया जाम
बीते 15 दिनों में कस्बे में ये चोरी की तीसरी घटना है। चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापारियों ने बाबरपुर-फंफूद मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने रात में गश्त बढ़ाये जाने के साथ ही चौकीदार नियुक्ति करने की मांग की।

यह भी पढ़ें : इस IAS अधिकारी ने उठाया ऐसा कदम, लोग खुद ही वापस करने लगे प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें : यूपी के निजी स्कूल अब नहीं लेंगे गरीब बच्चों का एडिमिशन, सरकार पर कसा तीखा तंज, कहा- नहीं मानेंगे RTE...
यह भी पढ़ें : जांबाज मां ने तेदुए को दी शिकस्त, 15 मिनट तक चली जंग और मौत के मुंह से छीन लाई बेटी, देखें वीडियो

देखें वीडियो...

एसडीएम ने पुलिस को दिये ये आदेश
जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ लालता प्रसाद ने लोगों से बात कर नये चौकीदार व गश्त बढ़ाये जाने का आदेश पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम विजय कुमार ने लोगों को समक्षा-बुझा कर करीब दो घंटे के बाद जाम खुलवाया।

बड़ी खबरें

View All

औरैया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग