
अयोध्या में भय का माहौल, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात, परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा पर, यह हैं तैयारियां
औरैया. 26 साल बाद एक बार फिर अयोध्या में बड़ी हलचल होने की संभावना है। 25 नवंबर को विश्व हिन्दू परिषद ने अयोध्या में धर्मसभा का आयोजन किया है। यह धर्म सभा भक्तमाल आश्रम के निकट 90 बीघा जमीन पर होगी। जहां मंच का निर्माण हो रहा है। अयोध्या के स्कूल-धर्मशालाओं में अतिथियों को ठहराने के इंतजाम किए जा रहे हैं। धर्मसभा में तमाम संत, हिन्दूवादी नेता शामिल होंगे। आयोजकों का दावा है कि इस धर्मसभा में 25 लाख रामभक्त इक_ा होंगे। इसे विहिप का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। अगर इतनी भीड़ अयोध्या पहुंची तो यह 1992 के बाद सबसे बड़ा जमावड़ा होगा। अयोध्या में भय का भी माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। अयोध्या में आरएएफ, पीएसी और पुलिस बल जगह-जगह तैनात कर दिए गए हैं।
26 साल बाद राम मंदिर को लेकर अयोध्या में एक बार फिर बड़ी हलचल होने जा रही है। धर्म सभा के लिए विशेष रूप से मंच तैयार किया जा रहा है, जिस पर अयोध्या के प्रमुख संत व विहिप के पदाधिकारी मौजूद होंगे। यह मंच तीन सेट में बनाया जा रहा हैं जो कि 35 चौड़ा और 75 फुट लंबा 6 फुट 7 फुट और 8 फुट का मंच होगा। इसके साथ ही इस मंच को पूर्व में राम मंदिर आन्दोलन से जुड़े हुए स्थानों को दिखाया जायेगा और इस धर्म सभा में आ रहे राम भक्तों की सुरक्षा को लेकर द्वार बनाये जा रहे हैं तथा इस मैदान की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा इंतजाम किये जा रहे हैं।
प्रांतीय मिडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि अयोध्या में 25 नवंबर को आयोजित धर्मसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। बड़ा भक्तमाल बगिया के मैदान में मंच निर्माण के साथ सुरक्षा के दृष्टी से बैरिंग केटिंग और दूर दराज से आने वाले राम भक्तों के लिए बैठने की व्यवस्था सुचारू रूप से कैसे हो इसकी तैयारी तीव्र गति से किया जा रहा है और साथ ही साथ बाहर से 24 नवंबर को ही आसपास के क्षेत्र में रहने वाले राम भक्तों को लाने के लिए वाहन के साथ रहने व भोजन के लिए पूरी तरह प्रबंध किया जा रहा है।
..............................
शिव सैनिकों ने भरी हुंकार
सुलतानपुर. शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आह्वान पर राम मन्दिर निर्माण के संकल्प के साथ शिव सैनिकों ने 25 नवम्बर को अयोध्या कूच करने का मन बनाया है । इस सम्बन्ध में नगर के गो-69 पिज्जा रेस्टोरेण्ट में शिवसैनिकों ने बैठक करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के 24 व 25 नवम्बर को अयोध्या प्रवास के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पाण्डेय ने शिवसैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा सरकार राम मन्दिर निर्माण कराना ही नहीं चाहती है । राम के नाम पर कई बार सरकारें बनने के बावजूद यह कहा जाता रहा कि पूर्ण बहुमत में आने के बाद मन्दिर निर्माण की बाधाएं दूर की जाएगी। लेकिन 2014 में केन्द्र में प्रचण्ड बहुमत के साथ सत्ता में आयी भाजपा सत्ता हासिल करने के बाद राम को भी गच्चा दे गयी । चार साल तो तीन तलाक और हलाला में ही निकाल दिए। राम मन्दिर के लिए भाजपाई केवल 'राम लला हम आएंगे मन्दिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगेÓ ही रटते रहे। बहुसंख्यक हिन्दू समाज को हलाला, तीन तलाक से क्या लेना देना। धारा 370, राम मन्दिर और कश्मीरी पंडितों आदि मुद्दों के सहारे सत्तासुख हासिल करने के बाद राम को भूल गए हैं।
.....................................
शिवसेना के कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली
अयोध्या. 25 नवम्बर को अयोध्या में होने वाली शिवसेना की सभा रद्द कर दी गई है। यूपी सरकार की ओर से उद्धव ठाकरे के जन संवाद कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अब 24 नवम्बर को अयोध्या में संतों से आशीर्वाद लेंगे और फिर अगले दिन यानी 25 नवम्बर को रामलला के दर्शन के मुम्बई वापस लौट जाएंगे। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने इसकी पुष्टि की। खबरों के मुताबिक, शिवसैनिकों को अयोध्या लाने के लिए दो ट्रेनों को बुक किया गया है। पहली ट्रेन मुंबई से 22 नवम्बर को और दूसरी ट्रेन नासिक से 23 नवम्बर को रवाना होगी।
Published on:
22 Nov 2018 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
