10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूल्हे ने छुपा रखा था बड़ा राज, फेरे हुए तो सामने आ गई हकीकत.. सब हैरान

जनपद के दिबियापुर में भांवरों के समय लड़के की उम्र अधिक होने की जानकारी होने पर युवती ने शादी से इंकार कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 14 May 2018, 4:41 PM IST

Dulhan refuse to marriage in hindi

औरैया. जनपद के दिबियापुर में भांवरों के समय लड़के की उम्र अधिक होने की जानकारी होने पर युवती ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की के अचानक मना करने पर काफी विवाद हुआ। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष वालों को थाने ले आई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लड़की पक्ष ने वर पक्ष से जो रुपए एवं अंगूठी ली थी वह भी उन्हें वापस कर दी।

लड़की ने शादी से किया इंकार

जानकारी के अनुसार ग्राम उमरी में एक युवती की शादी उसके पिता ने बल्लमगढ़ के युवक से तय की थी। निर्धारित तिथि 12 मई को युवक बारात लेकर लड़की के घर गांव पहुंच गया। अन्य रस्मों के बाद जब भांवरों की रस्म का समय आया तो उसी दौरान वधु को पता चला कि लड़का उससे उम्र में काफी बड़ा है और यह उसकी दूसरी शादी भी है। इस पर लड़की ने शादी से इंकार कर दिया।

दोनों पक्षों में विवाद शुरू

अचानक शादी से इंकार करने की भनक लगने पर वर पक्ष वाले भड़क गए। दोनों पक्षों में विवाद होना भी शुरू हो गया। इस बीच किसी ने यूपी 100 एवं थाना पुलिस को सूचना दे दी। इस सूचना से पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने के बावजूद दोनों पक्ष किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए राजी नहीं हो रहे थे। इस पर थाना पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंच गई।

दोनों पक्षों में हुआ समझौता

यहां पर वर पक्ष के लोगों ने बताया कि वधु पक्ष के पास उसके 4 हजार रुपया और अंगूठी है। बाद में लड़की पक्ष ने वर पक्ष को रुपए एवं अंगूठी वापस कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नफीस सिद्दीकी का कहना है कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया था। इसलिए दोनों पक्षों को जाने दिया गया है।