10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज न मिला तो दूल्हे ने शादी से किया इनकार

लड़की के पिता तिलक में जेवर लेकर नहीं पहुंचे तो लड़के ने विवाह से कर दिया इंकार।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 13 May 2018, 8:41 PM IST

Groom denied marriage

फर्रुखाबाद. थाना नबाबगंज क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी बेटी का विवाह मैनपुरी जिले के एक गांव में तय किया था। लेनदेन से लेकर सभी शर्तें पूरी कर ली थी, लेकिन लड़की के पिता ने गांव से पचास लोगों के साथ जाकर मैनपुरी में लड़के के घर पर पांच लाख रुपये का तिलक में चढ़ावा चढ़ाया था, लेकिन लड़के के लिए कोई सोने का जेवर लेकर नहीं गए थे, उससे लड़का नाराज हो गया।

इसके पीछे क्या राज है वह लोगो की माने तो दूल्हे के दोस्तों के साथ अन्य लोगों ने कहा कि हमारे तिलक में ससुर ने सोने की चैन दी थी या अंगूठी दी थी। उसी के चलते लड़के ने शादी करने से मना कर दिया और उसकी सूचना लड़की के घर शादी कराने वाले के माध्यम से भेज दी। यह सूचना सुनकर लड़की के पिता के पैरों तले की जमीन खिसक गई हो। लेकिन उन्होंने अपने को सँभालते हुए मझिया के माध्यम से पंचायत करने के लिए दूल्हे के पिता को नवाबगंज बुलाया। पंचायत की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मझिया व दूल्हे के पिता को थाने में बैठा लिया। दोनों परिवारों में समझौता के लिए बात हो रही है। एसओ रत्नेश चौहान ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, जब तहरीर मिल जायेगी तो मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा। अभी समझौते को लेकर दोनों पक्ष लगे हुए हैं।

देने को दहेज नही होगा तो बेटी की नही होगी शादी

पूरे देश व प्रदेश में लोग दहेज को लेना या देना गलत बता रहे हैं। मंच से खड़े होकर भाषण भी दिए जाते हैं। यदि समाज में कोई गरीब आदमी के पास अपने बेटी के विवाह में लाखों रुपये देने के लिए नहीं है तो क्या उसकी बेटी उसके घर बैठी रहेगी नहीं।आज 21 वीं सदी में मां बाप जिस प्रकार से लड़के के ऊपर हजारों रुपये उसकी पढ़ाई से लेकर नौकरी में खर्च कर देते हैं उसी प्रकार से वह अपनी बेटी पर खर्च करना शुरू कर दें तो शायद आने वाले समय में लड़कियों के विवाह में लड़के वाले दहेज देने को तैयार हो जाएंगें, लेकिन समाज में लोग अपनी मानसिकता नहीं बदल पा रहे हैं जिसका कारण लड़कियों के साथ आये दिन हो रही शर्मनाक घटनाओं के चलते पिता मजबूर हो जाता है। अपनी बेटी को सुरक्षित रखने के लिए।
नबाबगंज क्षेत्र के रहने वाले लोगो की माने तो लड़की पक्ष अपनी हैसियत के हिसाब से महंगी शादी कर रहे हैं फिर भी लड़के वाले का पेट भरता नहीं दिखाई दे रहा है। इस प्रकार की हरकत से मालूम होता है कि लड़के का पिता शादी नहीं लड़के को बेच रहा हो उसी वजह से उसकी कीमत और अधिक मांग रहा है।