पीड़िता ने बताया कि घटना एक माह पहले की है, जब पीड़िता सुबह पांच बजे शौच क्रिया के लिये खेतों पर गई थी, तभी काड़ा पुत्र दलपत निवासी सौंथडेरी और गोविन्द कुमार पुत्र लला सिंह निवासी बीसलपुर औरैया ने उसे दबोच लिया। आरोपी पीड़िता को खेतों पर खींच ले गये और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता को साथ रखकर चार दिनों तक गैंगरेप करते रहे।