19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केशव प्रसाद मौर्य की अधिकारियों को बडी़ चेतावनी, कहा इनका भविष्य ठीक नहीं रहेगा

प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज औरैया जिले के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ नगर निकाय चुनाव की समीक्षा की।

2 min read
Google source verification
Keshav Prasad Maurya

Keshav Prasad Maurya

औरैया. प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज औरैया जिले के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ नगर निकाय चुनाव की समीक्षा की। केशव प्रसाद मौर्य 1.30 बजे हेलीकाप्टर से औरैया के मंडी स्थल पर बने हेलिपैड पर उतरे और लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंच कर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर निकाय चुनाव की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी और जल्द ही निस्तारण का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें- मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में ये फैसला लेने वाले योगी बने पहले सीएम, यूपी कैबिनेट बैठक में दिखाई हरी झंडी

अधिकारियों को दी नसीह-

डीप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं की शिकायत पर अधिकारियों को आचरण सुधारने की नसीहत दी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन अधिकारियों का कार्यकर्ताओं के प्रति रवैया ठीक नहीं है उनका भविष्य भी ठीक नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें- विवादित ढांचे के ध्वंस की 25वीं बरसी पर मुस्लिम समुदाय ने पीएम मोदी को कहा साबित करें ये बात

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिकंदरा के उपचुनाव के लिए भी मूलमंत्र दे गए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक मथुरा पाल को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब उनके बेटे को विजयी बनाएंगे। केशव ने राम मंदिर पर कहा कि राम मंदिर आस्था का विषय है। मैं सर्वोच्च न्यायालय का सम्मान करता हूँ। मैं भी एक राम भक्त हूँ और चाहता हूं कि जल्द ही मंदिर बने।

ये भी पढ़ें- मोदी-योगी की जोड़ी बनवाएगी अयोध्या में भव्य राम मंदिर

केशव मौर्य ने आगे कहा कि गुजरात चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है और नगर निकाय चुनाव की समीक्षा की जा रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रसिद्ध देवकली मंदिर में जाकर भोले बाबा का पूजा अर्चना कीया। इसके बाद वह चार पहिया वाहन द्वारा कानपुर देहात के सिकन्दरा के लिए रवाना हो गए।