26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओमप्रकाश राजभर ने फिर शहरों के नाम बदलने पर की टिप्पड़ी, ताजा बयान में कहा- ऐसा होना चाहिए, अपना हिंदुस्तान

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर अपनी ही सरकार पर हमलावर हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 14 Nov 2018, 5:13 PM IST

Rajbhar

Rajbhar

लखनऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर अपनी ही सरकार पर हमलावर हो गए हैं। शहरों के नाम बदले जाने पर उन्होंने एक बार फिर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। आपको बता दें कि अक्सर भाजपा सरकार पर हमलावर रहने वाले राजभर ने अभी हाल ही में इस मुद्दे को लेकर टिप्पड़ी की थी और कहा था कि पहले सरकार में बैठे मुस्लिम नेताओं के नाम बदले जाने चाहिए, जिसपर सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने नाराजगी जताई थी। इस बार फिर राजभर ने नाम बदलने को लेकर खर्च की जा रही धनराशि का हवाला देते हुए कहा है कि इसे जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर खर्च किया जाए तो देश के हालात में बदलाव आएगा।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी के इस बड़े दांव से अखिलेश को लगा तगड़ा झटका, नहीं दे पाएंगे देश को यह धमाकेदार सौगात, सपाई नाराज

राजभर ने किया ट्वीट-

राजभर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट पर योगी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने मेहबूबा मुफ्ती के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब पर बना है। जितना खर्च नाम बदलने पर हो रहा है, उतना खर्च करके शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य में सुधार और गरीबों के कल्याण में तेजी लाई जाती तो देश के हालात में बदलाव आता। उन्होंने ट्वीट के आखिर में लिखा कि दिवाली में अली बसे, राम बसे रमजान, ऐसा होना चाहिए, अपना हिंदुस्तान।'

ये भी पढ़ें- शिवसेना प्रवक्ता ने बाला साहब की दिलाई याद, राम मंदिर निर्माण के लिए 400 सांसदों के समर्थन पर की धमाकेदार घोषणा

सीएम योगी ने कहा था यह-

वैसे ओमप्रकाश द्वारा शहरों ने नाम बदले जाने के मामले में दी जा रही प्रतिक्रिया भाजपा के गले नहीं उतर रही। इसके चलते चुप रहने वाले भाजपा नेता उनपर हमलावर हो रहे हैं। हाल ही सीएम योगी ने जहां राजभर की उक्त टिप्पणी को विनाश काले विपरीत बुद्धि करार दिया, तो वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी उन्हें हद में रहने तक की नसीहत दे डाली। इसके बाद भी राजभर के तेवरों में कोई बदलाव नहीं आया।