26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजा भैया ने घेरा केंद्र सरकार को, नई पार्टी के साथ इस मुद्दे पर दिया बड़ा बयान

बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने आज नई पार्टी के गठन को लेकर राजधानी में प्रेस कांफ्रेस की जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 16 Nov 2018, 4:08 PM IST

Raja Bhaiya

Raja Bhaiya

लखनऊ. बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने आज नई पार्टी के गठन को लेकर राजधानी में प्रेस कांफ्रेस की जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। काफी अरसे बाद उन्होंने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस की जहां उन्होंने पार्टी के नाम पर ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को तीन नाम भेजे गए हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि राजा भैया अपनी पार्टी का नाम ‘जनसत्ता पार्टी’ रखना चाहती है। इस बात की पुष्टि उनके दल के एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने चित्रकूट में की थी।

ये भी पढ़ें- टीईटी परीक्षा 2018 पर आई बहुत बड़ी खबर, परीक्षार्थियों के लिए बेहद जरूरी है यह जानकारी, आया बहुत बड़ा बयान

चुनाव में होगा यह मुद्दा-

इस दौरान राजा भैया ने एससी-एसटी ऐक्ट को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और आरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्ची की औऱ कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 एससी-एसटी ऐक्ट और आरक्षण में प्रमोशन का विरोध उनकी पार्टी का मुख्य मुद्दा रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 30 नवम्बर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में रैली आयोजित की जाएगी जिससे 2019 लोकसभा चुनाव का आगाज भी किया जाएगा। राजा भैया ने प्रेस कांफ्रेस में आरक्षण के मुद्दे पर काफी जोर दिया और कहा कहा कि प्रमोशन में आरक्षण लोगों को हतोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर ही आऱक्षण होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में थे अखिलेश, तभी अचानक आई इस बड़े सपा नेता की मौत की खबर, तुरंत किया बड़ा ऐलान, सपा में हड़कंप

केंद्र सरकार को घेरा-

राजा भैया ने केंद्र सरकार द्वारा एससी-एसटी ऐक्ट कानून में किए गए संशोधन को लेकर पर सरकार को घेरा। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए थे जिसमें अदालत ने इस कानून के तहत शिकायत होने पर तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी, लेकिन बाद में संसद ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को निरस्त करते हुए कानून में संशोधन कर दिया। इसके तहत तत्काल गिरफ्तारी वाली व्यवस्था फिर से बहाल हो गई है। राजा भैया ने एससी-एसटी ऐक्ट के मुद्दे पर केंद्र को घेरते हुए कहा कि यह कदम न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले में पहले विवेचना और उसके बाद ही गिरफ्तारी होनी चाहिए।