7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति कमाई के लिए परदेस रहता था, इसलिए भाभी-देवर करने लगे इश्कबाजी

बगैर आहट घर में घुसा तो देखा कि बीवी और छोटा भाई बाथरूम में साथ-साथ आपत्तिजनक स्थिति में स्नान कर रहे हैं।

3 min read
Google source verification

औरैया

image

Alok Pandey

Jun 22, 2018

auraiya news, auraiya crime news, illegal relation, sex and crime, sex in bathroom, murder in sex, hindi news, achhalda news, achhalda murder news

पति कमाई के लिए परदेस रहता था, इसलिए भाभी-देवर करने लगे इश्कबाजी

औरैया. जिस्म की हवस का नई कहानी सामने है। ताजा मामला औरैया के अछच्दा इलाके के नगला रायसिंह गांव से जुड़ा है। कमाई के लिए पति परदेस क्या चला गया, पत्नी ने जिस्म की हवस को पूरा करने के लिए देवर को अपने हुस्न के जाल में फंसा लिया। शुरुआती झिझक के बाद देवर-भाभी की इश्कबाजी ने जोर पकड़ लिया। मोहब्बत की कहानी लोगों की जुबां पर तैरने लगी थी। उड़ते-उड़ते बात पति तक पहुंची तो वह घर लौटकर आया। बीवी ने अपनी अदाएं दिखाकर लोगों पर खामख्वाह बदनाम करने का आरोप लगा दिया। पति का शक खत्म हो गया तो बीवी और भी इत्मीनान हो गई। अब तो दिल्ली देवर के साथ साथ-साथ नहाने और रात गुजराने का किस्सा सिलसिला बन गया था। उधर, दिखावे के तौर पर शक खत्म करने वाले पति के दिमाग में कीड़ा कुलबुला रहा था। छोटा भाई छुट्टी लेकर घर आया तो पति भी अगले दिन लौट आया। बगैर आहट घर में घुसा तो देखा कि बीवी और छोटा भाई बाथरूम में साथ-साथ आपत्तिजनक स्थिति में स्नान कर रहे हैं। गुस्से से लाल-पीला पति भी बाथरूम में घुसा, लेकिन उसे पत्नी ने अपने गले से लगा लिया। इसके बाद....

पति के इरादे की भनक थी, इसलिए बीवी भी तैयार थी

कुछ दिन पहले सास की शिकायत पर पति ने अपनी बीवी से देवर के साथ अवैध संबंधों को लेकर झगड़ा किया था, लेकिन अपनी अदाएं दिखाकर मामला फौरी तौर पर शांत करने वाली बीवी को मालूम था कि उसका पति जासूसी करेगा, इसलिए उसने अपने देवर को सबकुछ समझा दिया था। दो दिन पहले देवर दिल्ली से छुट्टी लेकर आया तो भाभी ने उसे प्यार करने के दौरान बता दिया था कि मुमकिन है कि पीछे से उसका भाई भी आएगा। ऐसे में दोनों लोग दिमागी तौर पर सच का सामना करने के लिए तैयार थे।

बाथरूम में पति से लिपट गई और देवर ने किया हमला

हुआ भी यही। पति भी पीछे से लौट आया, लेकिन बीवी को रंगे हाथ पकड़ नहीं पाया। बुधवार को गांव में भंडारा था। प्रसाद लेने के बाद बीवी जल्दी लौट आई। उधर, उसका देवर पहले से इश्क के लिए बेकरार था। दोनों ने बाथरूम में प्रेम लीला करना शुरू किया था, इसी दौरान पति भी घर लौट आया। बाथरूम में देवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी जाने के बाद बीवी ने अपने पति को गले लगा लिया। वह कुछ समझता, इससे पहले उसके छोटे भाई ने चाकू से उसका गला काट दिया। हत्या करने के बाद भाभी-देवर ने लाश को चारपाई पर रखा और हाथ-पैर धोने के बाद देवर को उसके पड़ोस वाले घर में भेज दिया। अब बीवी ने रोना-पीटना शुरू कर दिया। वह भागकर पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर पहुंची और बताया कि पति की कुछ लोगों ने हत्या कर दी है। इसके बाद वहां कई लोग एकत्र हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी पप्पू ङ्क्षसह व सीओ बिधूना भास्कर वर्मा भी पहुंच गए।


पुलिस ने डंडा चलाया तो बीवी ने करतूत को उजागर किया

पूछताछ में पुलिस को बीवी की कहानी में छेद नजर आए तो महिला पुलिस को बुलाकर सख्ती कराई। नतीजा यह हुआ कि बीवी ने जुर्म का इकबाल कर लिया। उसने बताया कि दो साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पति ज्यादा कमाता नहीं था। इसी दरम्यान दिल्ली वाले देवर के साथ संबंध बन गए। महिला ने आरोप लगाया है कि अवैध रिश्तों की भनक लगने पर गांव में रहने वाले छोटे देवर ने जिस्म का सौदा करना चाहा, लेकिन जिद पूरी नहीं करने पर देवर के साथ अवैध संबंधों की बात को फैला दिया। पति ने अवैध संबंधों का विरोध किया तो उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के चाचा तहरीर पर उसकी पत्नी, भाई व दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपितों की तलाश में दबिश जारी है।