डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने साफ शब्दों में कहा कि यदि आजम खान (Azam Khan) ने गरीबों की जमीन हड़पी है, तो पुलिस प्रशासन उन जांच कर कार्रवाई करेगा व दोषी पाए जाने पर जेल भी भेजेगा। उन्होंने आगे कहा कि जांच भाजपा (BJP) नहीं बल्कि एजेंसियां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने प्रेस वार्ता में क्या कहा इसकी मुझे जानकारी नहीं हैं, लेकिन सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ रामपुर पुलिस (Rampur Police) और प्रशासनिक अधिकारी जांच कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की किसी भी राजनीतिक दल व उसके नेता पर द्धेष भावना से कार्रवाई नहीं करते। जांच एजेंसियां अपने मनमुताबिक कार्य करती हैं।