
mahendra nath pandey
लखनऊ. यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भाजपा पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार भाजपा को निशाने पर ले रहे राजभर ने अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। एक रैली को संबोधित कर रहे राजभर ने महेंद्र नाथ पाण्डेय का बुरा हश्र होने की बात कही है। यही नहीं उन्होंने भाजपा पर उन्हें प्रलोबन देने का आरोप लगाया है।
महेंद्र नाथ पांडे हटा दिए जाएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से-
सुभासपा के अध्यक्ष व यूपी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय पर निशाना साधते हुए कहा कि आम चुनाव के बाद उनका (महेन्द्र नाथ पाण्डेय) बुरा हश्र होने वाला है। चुनाव के बाद महेन्द्र नाथ पाण्डेय को भाजपा अध्यक्ष पद से हटा दिया जाएगा। वह यहीं नहीं रुक और आगे कहा कि पाण्डेय का भी वही हश्र होगा, जो हाल लक्ष्मीकांत बाजपेयी का हुआ था।
सीएम योगी पर लगाया यह आरोप-
ओमप्रकाश राजभर ने यूपी सरकार व सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि आम चुनाव नजदीक आ गया है। ऐसे में सरकार मुझे प्रलोबन दे रही व समझा रही है राजभर पैसा लेकर दूसरा मंत्रालय ले लो। लेकिन मुझे पैसा नहीं चाहिए। क्योंकि पिछड़ी जाति के 27 परसेंट आरक्षण में बंटवारा कराना ही मेरा लक्ष्य है।
इसके लिए लड़ रहे सरकार से-
राजभर का कहना है कि यूपी में जितनी सुविधा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को मिलती है, उतनी सुविधा पिछड़ी व सामान्य जाति के बेटा- बेटियों को नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि सुविधा बढ़ाने के लिए वे व्यवस्था कराना चाहते हैं और इसी के लिए वे सरकार से लगातार लड़ रहे हैं।
Published on:
28 Nov 2018 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
