3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियां गिनाई गई, वितरित की गई पुस्तक

महिलाएं अब बिना डर के कहीं भी आ जा सकती हैं - गीता शाक्य

2 min read
Google source verification

औरैया

image

Ruchi Sharma

Apr 06, 2018

auraiya

auriya

औरैया. वर्तमान प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को अछल्दा विकास खण्ड मुख्यालय पर लोक कल्याण मेला/लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान, सूचना सहित कई अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर आम लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। सूचना विभाग द्वारा मेले में आये सभी लोगों को सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों पर बनी 'एक साल नई मिसाल' नामक पुस्तिका वितरित की गई एवं एलईडी वैन के माध्यम से एक वर्ष की उपलब्धियों को बताया गया।

मेले का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्रीकान्त मिश्रा एवं भाजपा की जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने सरस्वती मां के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर संयुक्त रूप से किया। मेले में आये लोगों को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की चलाई जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं को जिला प्रशासन द्वारा जनपद की सभी जनता तक पहुंचाने का काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की जनता को खुुशहाल रखने व प्रदेश का विकास करने के लिए बिना थके लगातार कार्य कर रहे है। इसी से प्रेरणा लेते हुये हम सब अधिकारीगण भी शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे है। इसी क्रम में नारी सशक्तिकरण के लिए एनआरएलएम के माध्यम से महिला समूह बनाने का काम किया गया है। जिससे कई महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर अपने परिवार भरण पोषण कर रही है।


आगे उन्होंने कहा कि अब गेंहू व धान खरीद में किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधा भुगतान किया जा रहा है। इससे खरीद में दलाली करने वाले बिचौलिये दूर हो गये उनके लिये अब कोई जगह नहीं रही है। उन्होने सभी लोगों से कहा कि मेले में लगे सभी विभागों के स्टालों पर जाकर उनके द्वारा एक वर्ष में किये गये महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी अवश्य हासिल करने की अपील की।


इसके बाद भाजपा की जिलाध्यक्षा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों पर चलते हुये अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास करने का काम किया है। प्रदेश सरकार के द्वारा एंटीरोमियों स्क्वायड बनाकर बहन, बेटियों एवं माताओं की सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। अब महिलाएं बिना किसी डर के कहीं भी आ और जा सकती हैं। प्रदेश से अपराध व अपराधियों का खात्मा हो चुका है। प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सम्पूर्ण जनता के लिए विकास को प्रथमिकता देते हुए एक साल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, फसल ऋण मोचन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई जन कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है।

जिससे प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है। मेले में उप निदेषक कृषि ने बताया कि जनपद में फसल ऋण मोचन योजना के तहत किसानों का एक अरब 28 करोड़ का ऋण मोचन किया गया है। एवं किसानों से प्राप्त होने वाली सभी अॉनलाइन शिकायतों का निस्तारण कराकर सभी पात्र किसानों का ऋण मोचन किया जा रहा है।

इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी मेले में आये सभी लोगों को सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गये सभी महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में बताया एवं लोगों से स्वच्छता बनाये रखने एवं खुले में शौच न जाने की अपील की।

मेले में भाजपा जिलाध्यक्ष व जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से राम गोपाल, सियाराम, ओमकार, उदय प्रताप सिंह, मानसिंह, रामदास सहित 18 किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड वितरित किया गया। मेले में मुख्य विकास अधिकारी स त्येन्द्र नाथ चौधरी, ब्लाक प्रमुख गायत्री देवी, परियोजना निदेषक डीआरडीए जीपी गौतम, डिप्टी आरएमओ सहित कई अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।