2025 Tata Altroz के इंटीरियर में अब कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। अब इसमें नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, बड़ा 10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले, और वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा मिलती है। टॉप वेरिएंट्स में क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, और सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा कार में रियर AC वेंट, USB चार्जिंग पोर्ट और 8-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे कंफर्ट फीचर्स भी शामिल हैं।