29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा को मॉडिफाई कर बना दी शानदार Coffee Shop, Anand Mahindra ने बांधे तारीफों के पुल

Mahindra Treo Zor एक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर है। जिसकी कीमत 3.15 लाख (एक्स-शोरूम) है, और यह 550 किलोग्राम तक का पेलोड ले जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 9 Feb 2022, 9:15 PM IST

coffee_shop-amp.jpg

Treo Zor converted into Coffee Shop

Anand Mahindra : भारतीय लोग हमेशा से जुगाड़ के लिए जानें जाते हैं, और हमेशा हम इस तरह के उदाहरण भी आप तक पहुंचाते रहते हैं। इसी क्रम में आज हैदराबाद स्थित बास एसोसिएट्स ने अपने महिंद्रा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को मोबाइल कॉफी शॉप में बदल दिया है। बता दें, उन्होंने पांच महिंद्रा ट्रेओ ज़ोर को मोबाइल कॉफी शॉप में बदल दिया है। ट्रेओ ज़ोर मुंबई स्थित महिंद्रा ग्रुप का कार्गो सेगमेंट में एक इलेक्ट्रिक-थ्री व्हीलर है, वहीं एक बार फिर हर अनोखी चीज की सराहना करते हुए आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया।


आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा इलेक्ट्रिक का पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा था कि "उद्यमी! हैदराबाद के हमारे #Mahindra #TreoZor ग्राहक, #BaskAssociates ने अपने 5 #EVs को मोबाइल कॉफी शॉप के रूप में बदल दिया है। #ZeroPollution EV, न्यूनतम प्लास्टिक बायोडिग्रेडेबल कॉफी कप और ब्रूड कॉफी पाउडर के साथ स्थिरता यहां मूल है। इस पोस्ट को साझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने सराहना की। जिसे आप नीचे Tweet में देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें : नए अवतार में आ रही है Maruti की 7-सीटर कार, सड़कों पर पहली बार दौड़ती आई नजर



Mahindra Treo Zor एक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर

Mahindra Treo Zor एक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर है। जो कार्गो सेगमेंट में और लास्ट माइल डिलीवरी के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। Mahindra Treo Zor की कीमत 3.15 लाख (एक्स-शोरूम) है, और यह 550 किलोग्राम तक का पेलोड ले जा सकता है। इस वाहन में 48V बैटरी पैक का उपयोग किया गया है, और इसमें GPS मॉनिटरिंग, इकोनॉमी और बूस्ट मोड जैसी विशेषताएं हैं। यह 8 kw का पीक पावर और 42Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है।


ये भी पढ़ें : Royal Enfield Hunter से लेकर Scram 411 तक लॉन्च करेगी कई मोटरसाइकिल, टेस्टिंग पर नजर आई नई रेट्रो क्लासिक बाइक