बैटरी बढ़ने के बावजूद स्कूटर का परफॉर्मेंस वैसी ही रखा गया है। इसमें 5.4 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 22 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.9 सेकंड में पकड़ लेती है। स्कूटर में चार राइड मोड Smart Eco, Eco, Ride और Sport दिए गए हैं।