
BMW X5 Facelift
BMW X5 Facelift: लग्जरी कार मेकर कंपनी बीएमडब्ल्यू ने शुक्रवार यानी 14 जुलाई को भारतीय बाजार में X5 LCI फेसलिफ्ट को लांच कर दिया है। बता दें कि बीएमडब्ल्यू ने X5 LCI फेसलिफ्ट को ग्लोबल लेवल इसी साल फरवरी में लांच किया था। कंपनी ने इस कार की शुरूआती कीमत 94.90 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी है।
इंटीरियर
इस एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो, नए आई-ड्राइव 8 इंफोटेनमेंट सिस्टम,दो फ्लोटिंग डिस्प्ले हैं जिनमें 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है।
यह भी पढ़ें: हुंडई ले आई हाई परफार्मेंस वाली इलेक्ट्रिक कार, 260 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार
कीमत
इस एसयूवी की प्राइस पेट्रोल एक्सलाइन - 93,90,000 रुपये और एम स्पोर्ट के लिए एक्स शो रूम 1,04,90,000 रुपये है। वहीं डीजल वेरिएंट के लिए एक्सलाइन - 95,90,000 रुपये और एम स्पोर्ट के लिए 1,06,90,000 रुपये है।
यह भी पढ़ें: कियारा आडवाणी Mercedes Maybach S580 में हुईं स्पॉट
Updated on:
15 Jul 2023, 11:49 AM IST
Published on:
15 Jul 2023, 11:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.