नई दिल्ली। Car Prices in India: अगर आप भी नई कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार वाहनों की बिक्री पर लगने वाले टैक्स को कम कर सकती है। इसके चलते आपके लिए कार खरीदना कुछ हद तक सस्ता हो सकता है। वाहनों पर लगने वाली जीएसटी (GST) कम होने की संभावना के चलते, कारों की बिक्री में उछाल देखा जा सकता है। आने वाले वक्त में भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बनने वाला है, फिर भी भारत में प्रति 100 व्यक्तियों पर वाहनों की संख्या पश्चिमी देशों के मुकाबले कम है। आर्थिक असमानता के चलते भारत में कम लोग वाहन खरीदते हैं। यूरोपीय देशों के मुकाबले भारत में प्रति व्यक्ति आय काफी कम है जिसके चलते लोग आधारभूत चीजों पर ज्यादा ध्यान देते हैं ना कि वाहन खरीदने पर।