कार ड्राइव करते समय कभी भी परेशानी आ सकती है। कार ड्राइव करते समय परेशानी मौसम देखकर नहीं आती। पर फिर भी सर्दियों में एक्सीडेंट होने की संभावना गर्मियों के मुकाबले ज़्यादा होती है। ऐसे में मन में सवाल आना लाज़िमी है कि इसकी वजह क्या है? इसकी वजह है ठंड। ठंड की वजह से कार पर भी असर पड़ता है, और इसकी फंक्शनैलिटी भी कुछ कम होती है। साथ ही सड़कों की स्थिति भी बदल जाती है। ऐसे में एक्सीडेंट होने की रिस्क बढ़ जाती है। पर कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके एक्सीडेंट की रिस्क से बचा सकता है।