script

इन बातों का रखें ध्यान, नहीं कटेगा चालान

locationनई दिल्लीPublished: Dec 05, 2022 02:47:44 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

क्या आप चाहते हैं कि वाहन चलाते समय आपका चालान न कटे? कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके आप चालान से बच सकते हैं।

breaking_traffic_rule.jpg

Tips to avoid Challan

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रैफिक नियमों के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act), 2019 बनाया गया है। पर अक्सर ही लोग जाने-अनजाने में गलतियाँ कर देते हैं। इससे न केवल दुर्घटना का जोखिम बढ़ता है, बल्कि आपका चालान भी कट सकता है। तो अगर आप चाहते हैं कि आपका चालान न कटे, तो इसके लिए कुछ ऐसी आसान टिप्स हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपना चालान कटने से बचा सकते हैं।


चालान से बचने की आसान टिप्स :->

ट्रैफिक सिग्नल का हमेशा रखें ध्यान


वाहन चलाते समय हमेशा ट्रैफिक सिग्नल का ध्यान रखना चाहिए। रेड लाइट कभी भी जंप नहीं करनी चाहिए। ट्रैफिक सिग्नल का सही से पालन करके आप अपना चालान कटने से बचा सकते हैं।


follow_traffic_lights.jpg


ओवरस्पीडिंग से बचें

ओवरस्पीडिंग करना आपके लिए तो खतरनाक होता ही है, पर यह सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक होता है। पर इतना ही नहीं, ओवरस्पीडिंग करते हुए पकड़े जाने पर आपका चालान भी काट सकता है। इसलिए ओवरस्पीडिंग करने से बचना चाहिए।

avoid_overspeeding.jpg


ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स हमेशा रखें अपने पास

वाहन चलाते समय कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे कि वाहन का लाइसेंस, इंश्योरेंस पेपर्स, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट आदि हमेशा अपने पास रखने चाहिए। इससे ट्रैफिक पुलिस द्वारा आपको रोकने पर आप उन्हें ये सभी डॉक्यूमेंट्स दिखा सकते हैं। इससे आपका चालान कटने से बच जाएगा।



important_documents_during_driving_and_riding.jpg


बहसबाजी से बचे

ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोकने पर भी शांत रहना चाहिए और उनके सभी सवालों का जवाब देना चाहिए। बहसबाजी से हमेशा बचना चाहिए। इससे भी आपका चालान कटने से बच जाएगा।


avoid_arguing_with_traffic_police.jpg

ट्रेंडिंग वीडियो