आंकड़ा किया पार
हीरो मोटोकॉर्प देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी है, जिसने अभी पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, ये आंकड़ा 75 लाख से ज्यादा दुपहिया वाहन बेचने का है। दुनिया में हीरो मोटोकॉर्प इकलौती ऐसी कंपनी है, जिसने ये रिकॉर्ड बनाया है। हीरो मोटोकॉर्प ने 2016-17 वित्त वर्ष में 66.6 लाख दुपहिया वाहन बेचे थे।