
Hyundai Exter
भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी हुंडई ने सोमवार यानी 10 जुलाई को अपनी सबसे सस्ती एसयूवी लांच कर दी है। निर्माता ने इस एसयूवी को यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। कंपनी ने Hyundai Exter को 6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लांच किया है। वहीं Hyundai India ने ऐलान किया है कि एक्सटर की डिलीवरी आज यानी 11 जुलाई से शुरू हो रही है।
इतना है माइलेज (Exeter Mileage)
हुंडई इंडिया ने Exeter की माइलेज के बारे में भी जानकारी साझा की है। और यह मैनुअल के साथ 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर और AMT वेरिएंट के लिए 19.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं CNG वेरिएंट की बात करें तो, ये एसयूवी 27.1 किमी/किलोग्राम माइलेज का दावा करती है।
यह भी पढ़ें: होंडा का नया स्कूटर भारत में जल्द होगा लॉन्च! तीसरा टीजर भी हुआ जारी
कीमत और फीचर्स (Exeter Price & Features)
एक्सटर केबिन में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, एपल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, कई भाषाओं में वॉयस-एक्टिवेटेड कमांड और ओटीए अपडेट के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। इस कार में वायरलेस चार्जिंग, बिना चाबी वाली एंट्री भी मिलती है। इसके अलावा सेल्फ्टी को ध्यान में रखते हुए 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, वॉयस कमांड वाले इलेक्ट्रिक सनरूफ और डुअल लेंस के साथ डैशकैम भी मिलता है। नई Exter की एक्स-शो रूम कीमत 5,99,900 रुपये से लेकर 9,99,990 रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: एक्टर फहाद फाजिल ने खरीदी BMW की ये कार, जानिए कीमत और फीचर्स
Updated on:
11 Jul 2023 12:40 pm
Published on:
11 Jul 2023 12:40 pm
